स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच जंग हो रही है। टी20 विश्व कप 2026 के इस 27वें मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान आगा ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा। अभिषेक का खाता तक नहीं खुला।शाहीन ने किया दूसरा ओवर पारी का दूसरा ओवर पाकिस्तान के प्रीमियम फास्ट बॉलर शाहीन शाह अफरीदी ने किया। इस ओवर में भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने शाहीन की कुटाई कर दी। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ईशान ने स्क्वायर लेग की ओर सिक्स लगाया। ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर ईशान ने 1 रन लिया ओर दूसरे छोर पर चले गए।शाहीन ने इस ओवर में 15 रन लुटाए। ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक ने 4 रन बटोरे। ईशान किशन ने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी वह नहीं रुके और उन्होंने बाउंड्री की लाइन लगा दी। 8वां ओवर खत्म होने के बाद ईशान कुछ तकलीफ में नजर आए। ऐसे में फिजियो को मैदान पर आना पड़ा।
Source: Dainik Jagran February 15, 2026 16:35 UTC