Independence Day 2020: प्रियंका चोपड़ा ने इंडिपेंडेंस डे पर शेयर किया ये खास वीडियो, महिलाओं के लिए कही ये बात - News Summed Up

Independence Day 2020: प्रियंका चोपड़ा ने इंडिपेंडेंस डे पर शेयर किया ये खास वीडियो, महिलाओं के लिए कही ये बात


Independence Day 2020: प्रियंका चोपड़ा ने इंडिपेंडेंस डे पर शेयर किया ये खास वीडियो, महिलाओं के लिए कही ये बातनई दिल्ली, जेएनएन। आज हमारा देश अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर हर कोई देशप्रेम के रंग में डूबा नजर आ रहा हैं। सोशल मीडिया पर सभी इस खास दिन की बधाई एक-दूसरे को दे रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी अपने फैंस को 15 अगस्त की बधाई सोशल मीडिया पर जमकर दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पीछे कैसे रहतीं। प्रियंका चोपड़ा ने भी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है।प्रियंका चोपड़ा ने 74वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फैंस के लिए एक खास वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन सभी महिलाओं का जिक्र है, जिन्होंने समाज में बदलाव लाकर इतिहास रचा। वीडियों में आप अमृत कौर, कैप्टन लक्ष्मी सहगल, दुर्गावती देवी, कमला नेहरू, कस्तूरबा गांधी, सरोजिनी नायडू और रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान विभूतियों को देख सकते हैं।इस खास वीडियो को शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'वंदे मातरम, ये वो रानियां थीं, वो योद्धा थीं, वो क्रांतिकारी थीं, वह मैंसेजर थी, सपोर्टर थी, वहीं कई लोगों की नेता थीं। भारत के इस स्वतंत्रता संग्राम ने हमारी कई सारी ताकतवर और निडर महिलाओं को जन्म दिया। स्वतंत्रता संग्राम के जंग में इन सभी ने अपने विशेष किरदार को अदा किया और हमारे दिलों और इतिहास में हमेशा के लिए अपना नाम दर्ज करा दिया।'बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'इतिहास तब बनता है जब महिलाएं बदलाव की ओर बढ़ती हैं, स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां।'Photo Credit : Priyanka Chopra InstagramPosted By: Priti Kushwahaडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 15, 2020 09:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */