Independence Day 2023: PM मोदी पर लालू यादव का पलटवार, कहा- 'नहीं फहरा पाएंगे अगले साल तिरंगा' - News Summed Up

Independence Day 2023: PM मोदी पर लालू यादव का पलटवार, कहा- 'नहीं फहरा पाएंगे अगले साल तिरंगा'


Independence Day 2023: PM मोदी पर लालू यादव का पलटवार, कहा- 'नहीं फहरा पाएंगे अगले साल तिरंगा'Independence Day 2023:प्रधानमंत्री मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से 10वीं बार तिरंगा झंडा फहराया और देश को संबोधित किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने देश की जनता के सामने कई बातें रखीं और 2024 को लेकर कहा कि अगली बार भी वह इसी लाल किले से देश की उपलब्धियां, उसकी सफलता और गौरवगान आपके सामने प्रस्तुत करेंगे। इस पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने देश को स्वंतत्रा दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि पीएम मोदी अंतिम बार तिरंगा फहरा रहे हैं।Read More- जब एक लड़की ने बदल दी थी अटल बिहारी वाजपेयी की ज़िंदगी, 16 साल बाद फिर हुई मुलाकातअंतिम बार लाल किले पर तिरंगा फहरा रहे हैं पीएम मोदी- लालू यादवआरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने प्रधानमंत्री के बयान पर कटाक्ष किया है उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी अंतिम बार तिरंगा फहरा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने देश वासियों को आज़ादी के पर्व की बधाई दी और आज़ादी के सेनानियों को याद किया। लालू यादव ने कहा कि भारत के लोग खुश रहें और हमेशा प्रसन्न रहें। देश बहुत कुर्बानी के बाद आजाद हुआ। सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, जननायक कर्पूरी ठाकुर और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सहित सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


Source: Dainik Jagran August 15, 2023 13:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */