India-US Trade Deal: 'अमेरिका 18% से हार गया', भारत-अमेरिका टी20 मैच का जिक्र कर पीयूष गोयल ने हंसते हुए कह दी मन की बात - News Summed Up

India-US Trade Deal: 'अमेरिका 18% से हार गया', भारत-अमेरिका टी20 मैच का जिक्र कर पीयूष गोयल ने हंसते हुए कह दी मन की बात


इस स्वागत समारोह के दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, 'व्हाइट हाउस भारत पर फोकस कर रहा है। हमारे राष्ट्रपति भारत पर ध्यान दे रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की पीएम मोदी के साथ दोस्ती की बदौलत हम व्यापार सौदा करने में सक्षम हुए।' उन्होंने एक नए अंतरिम ट्रेड फ्रेमवर्क के बीच भारत पर व्हाइट हाउस के फोकस की बात कही। भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ कम किया है। वहीं, अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैर‍िफ घटाकर 18% कर द‍िया है। पहले यह 50% था।केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'सर्जियो मैच का आनंद लेने के लिए वहां थे... सर्जियो ने एक बहुत महत्वपूर्ण फैक्‍टर बताया - अमेरिका 18% से हार गया और मैंने उनसे एक विनम्र अनुरोध किया। एक सुझाव के तौर पर कि अगर आपने जवाबी टैरिफ को शून्य कर दिया होता तो शायद आप मैच जीत जाते।' इस पर उपस्थित मेहमान हंसे और तालियां बजाईं। पीयूष गोयल ने कहा, 'मैं वास्तव में अमेरिकी क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन से चकित था।'पीयूष गोयल ने इस मौके पर कहा कि अमेरिका ने क्रिकेट खेलना कुछ साल पहले ही शुरू किया है। ऐसे में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने सर्जियो गोर के साथ हुई बातचीत में कहा, 'हो सकता है कि अमेरिका कल का मैच - टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ - नहीं जीत पाया हो। लेकिन, मुझे कहना होगा कि एक ऐसे देश के लिए जिसने क्रिकेट को ज्यादा नहीं जाना है और कुछ साल पहले ही क्रिकेट खेलना शुरू किया है, प्रदर्शन शानदार था।'नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपने आवास पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया। इसमें वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। यह बैठक भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के लिए पिछले सप्ताह घोषित एक फ्रेमवर्क के बाद हुई, जो साझा हितों और गहरे होते द्विपक्षीय संबंधों को दिखाती है।


Source: Navbharat Times February 09, 2026 19:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */