हिमालयी क्षेत्र में होगी तेज बारिश मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 से 21 जुलाई के बीच हिमालयी इलाकों और यूपी में तेजी बारिश होगी। जबकि 18 से 21 जुलाई के बीच पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है।दिल्ली में कल से तेज बारिश दिल्ली में लंबे इंतजार के बाद मॉनसून दस्तक दे चुका है। शनिवार यानि 17 जुलाई से एकबार फिर बारिश के दिल्ली में दस्तक देने का अनुमान है। वहीं 18 जुलाई को तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो 22 जुलाई तक दिल्ली में हल्की-हल्की बारिश होती रहेगी।महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों में जारी रहेगी बारिश भारत के पश्चिमी तट के इलाकों में गुजरात को छोड़कर अन्य जगहों पर अगले 5-6 दिन तेज बारिश जारी है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और गोवा कम से कम अगले 2-3 दिन तेज बारिश होगी।हिमाचल और उत्तराखंड के लिए अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 18-19 को भारी बारिश का अनुमान है। जम्मू और हिमाचल प्रदेश में 19 जुलाई को तेज बारिश होगी। उत्तराखंड में 18-19 जुलाई के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।यूपी-बिहार में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले 24 घंटों में तेज बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। विभाग के अनुसार इस दौरान लोगों और बाहर रह रहे मवेशियों पर बिजली गिरनी का खतरा रहेगा।
Source: Navbharat Times July 17, 2021 12:00 UTC