Indian Railway: चैत्र नवरात्र के लिए एडवांस बुकिंग, वैष्णो देवी, मैहर जैसे धार्मिक स्थानों पर जाने वाली ट्रेनें हुई फुल - News Summed Up

Indian Railway: चैत्र नवरात्र के लिए एडवांस बुकिंग, वैष्णो देवी, मैहर जैसे धार्मिक स्थानों पर जाने वाली ट्रेनें हुई फुल


नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। चैत्र नवरात्रि महोत्सव 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके चलते पहले ही वैष्णो देवी, मैहर जैसे धार्मिक स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों में पूरी सीटें आरक्षित हो गई हैं। कुछ ट्रेनों में नोरूम की स्थिति बन चुकी है। ऐसी स्थिति में अब बर्थ के लिए यात्रियों की उम्मीद तत्काल टिकट पर है। वेटिंग लंबी होने के कारण अब लोग तत्काल टिकट लेकर यात्रा करने का प्रोग्राम बना रहे हैं।सुबह के समय आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकटों के लिए मारामारी मच रही है। बता दें कि ग्वालियर-चंबल अंचल के लोग बड़ी संख्या में नवरात्रि पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। वैष्णो देवी, मैहर वाली माता, हिमाचल स्थित कांगड़ा देवी, ज्वाला देवी, नैना देवी की ओर जाने वाली ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं।


Source: Dainik Jagran March 18, 2026 09:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */