Indore Crime News: माता- पिता के बीच में सो रहे ढाई साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, नहीं होने दिया पोस्‍टमार्टम, धमका कर ले गए शव - News Summed Up

Indore Crime News: माता- पिता के बीच में सो रहे ढाई साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, नहीं होने दिया पोस्‍टमार्टम, धमका कर ले गए शव


Indore Crime News इंदौर।नईदुनिया प्रतिनिधि। जल्ला कालोनी में ढाई महीने के बालक अर्सलान का संदिग्ध हालत में शव मिला। अर्सलान पिता तौफीक और मां सबीरा बीच में सो रहा था। उसकी नाक से खून भी निकल रहा था। शक है बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है। कुछ देर पहले सबीरा ने उसे दूध पिलाया था। पुलिस जांच कर रही है। मर्ग कायम कर लिया गया है।खजराना पुलिस के मुताबिक तौफीक मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे तक बच्चा सो रहा था। सबीरा ने उसको दूध पिलाया और जरूरी काम से चली गई।करीब दस मिनट बाद देखा कि बच्चे की नाक से खून बह रहा था। उसके शरीर में हलचल भी नहीं थी ।तौफीक उसे एमवाय अस्पताल लेकर आया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत बता दिया।संदिग्ध लगने पर शव पीएम रूम भिजवाने लगे, लेकिन तौफीक और उसका दोस्त नर्सिंग स्टाफ व गार्ड को धमका कर शव ले गए।संयोगितागंज पुलिस ने खजराना पुलिस को सूचना दी और दफनाने के पहले अर्सलान का शव बरामद कर लिया। टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक आशंका है कि बच्चा सोने के दौरान दब गया और उसका दम घुट गया हो। शरीर पर चोंट के निशान नहीं है।उधर पीएम करने वाले डाक्टर ने कहा सबीरा ने दूध पिलाने के बाद अर्सलान को डकार नहीं दिलवाई थी। इसलिए शक है कि आहार नली में दूध अटकने से भी उसकी मौत हो सकती है।


Source: Dainik Jagran June 06, 2023 05:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */