Indore Father-Son Murder Case: Residents Angry, Police Take to Court - News Summed Up

Indore Father-Son Murder Case: Residents Angry, Police Take to Court


Hindi NewsLocalMpIndoreIndore Father Son Murder Case: Residents Angry, Police Take To Courtइंदौर में हत्यारे पिता-पुत्र को बिल्डिंग लेकर पहुंची पुलिस: रहवासियों का फूटा गुस्सा, ‘जूते मारो’ के नारे लगाए; वापस कोर्ट ले गई टीमइंदौर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकदोनो आरोपी को शिव वाटिका लेकर पहुंची पुलिसइंदौर के लसूडिया क्षेत्र स्थित शिव वाटिका में बुधवार रात तेज रफ्तार कार से कुचले जाने से आईटी कंपनी की इंजीनियर शंपा पाठक की मौत हो गई थी। आरोपी पिता-पुत्र ने कार से उन्हें कुचल दिया था, वहीं चौकीदार रेणुका को भी टक्कर मारने की कोशिश की गई थी। इस गंभीर मामले में लसूडिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो दिन का रिमांड लिया।रविवार को कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस दोनों आरोपियों को बिल्डिंग में लेकर पहुंची, जहां चौकीदार और अन्य लोगों से उनकी शिनाख्त कराई गई। कुछ देर रुकने के बाद पुलिस उन्हें वापस कोर्ट के लिए ले गई। इस दौरान बिल्डिंग के रहवासी आरोपियों को देखकर काफी गुस्से में नजर आए।आरोपियों को देख आक्रोशित हुए रहवासीलसूडिया थाना प्रभारी टीआई तारेश सोनी रविवार को आरोपी मोहनीश उर्फ मोहित चौधरी और उसके पिता कुलदीप को लेकर शिव वाटिका बिल्डिंग पहुंचे। यहां पुलिस ने उनसे कार पार्किंग की जगह को लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में बिल्डिंग के रहवासी मौके पर जमा हो गए।रहवासियों का गुस्सा बढ़ता देख पुलिस दोनों आरोपियों को वापस ले जाने लगी। गेट के बाहर भी उन्हें कुछ देर रोका गया, जहां मौजूद लोगों ने नाराजगी जताते हुए उन पर जूते मारने तक की बात कही। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस तुरंत दोनों को वहां से लेकर रवाना हो गई।इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट लेकर पहुंची। टीआई के अनुसार, दोनों का रिमांड रविवार को समाप्त हो रहा है, इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले में पुलिस की मुख्य जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि आगे बिल्डिंग के कुछ लोगों के बयान लिए जाना बाकी है।नोटिस में मिला 7 दिन का समयनगर निगम के अधिकारी शनिवार को बिल्डिंग पहुंचे और यहां दोनों पेंटहाउस पर नोटिस चस्पा किए। नोटिस में आरोपियों को 7 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नगर निगम द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।.


Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 14:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */