Indore Newlywed Suicide: Husband, In-laws Accused of Harassment - News Summed Up

Indore Newlywed Suicide: Husband, In-laws Accused of Harassment


Hindi NewsLocalMpIndoreIndore Newlywed Suicide: Husband, In laws Accused Of Harassmentइंदौर में नवविवाहिता ने जहर खाने के बाद तोड़ा दम: पिता ने लगाए गंभीर आरोप- 4 दिन पहले हुआ था विवाद, जबरन जहर खिलायाइंदौर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकमृतक दीक्षा।इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 25 वर्षीय दीक्षा मकवाना ने घर में जहर खा लिया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पुलिस के मुताबिक श्रृद्वासबूरी कॉलोनी निवासी दीक्षा पत्नी जीत मकवाना ने गुरुवार को घर में जहर खा लिया। पति उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई।पिता का आरोप- दहेज को लेकर करते थे प्रताड़ितमृतका के पिता राजकुमार, जो देपालपुर क्षेत्र के सगदोड़ गांव के निवासी हैं, ने पति जीत मकवाना, सास-ससुर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी में कम दहेज मिलने और अन्य मांगों को लेकर दीक्षा को लगातार ताने दिए जाते थे।4 दिन पहले हुआ था विवादपिता के अनुसार, चार दिन पहले भी विवाद हुआ था, जिसके बाद वह बेटी को समझाने इंदौर आए थे। उन्होंने ससुराल पक्ष को समझाइश दी थी, लेकिन गुरुवार को बेटी के जहर खाने की सूचना मिल गई।परिजनों ने आरोप लगाया है कि दीक्षा को जबरन जहर खिलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।दीक्षा की शादी 2022 में हुई थी। परिवार में पति, सास-ससुर, दो ननद और डेढ़ साल का बेटा है।.


Source: Dainik Bhaskar April 03, 2026 09:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */