International Yoga Day 2023: योगमय हुई दिल्ली, 200 से ज्यादा स्थानों पर हुआ योग का कार्यक्रम - News Summed Up

International Yoga Day 2023: योगमय हुई दिल्ली, 200 से ज्यादा स्थानों पर हुआ योग का कार्यक्रम


8:48:50 AMनोएडा स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जीवन की आपाधापी में संयम, शांति और सूक्ष्म रूप से ऊर्जा प्राप्त करने का माध्यम योग है। देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो पूरे विश्व को योग की संस्कृति से परिचित कराने का काम कर रहा है। यह गौरव का विषय है कि योगाभ्यास के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुनः विरासत व विकास के पथ पर अग्रसर भारत का संदेश पूरे विश्व को देंगे।नव भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आर्थिक व्यवस्था में देश को अग्रणी रखने की कल्पना हम सबकी है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फैन कहने पर पर उन्होंने कहा कि इसका गवाह बनना भारतीयों के लिए गर्व की बात है। यह आर्थिक व सांस्कृतिक रूप से सक्षम भारत के असर के रूप में विश्व में हो रहा है। निवेश के मौके बढ़ने के साथ भारत के नव निर्माण का लक्ष्य भी इसमें शामिल है, जहां हम भारतीय होने पर गर्व महसूस कर रहे।उन्होंने योग कर रहे लोगों से कहा कि आपका दिन की शुरुआत हमारे साथ करना। इस बात का संकेत है कि आप हमें कितना मानते हैं। आज गुरु के चरणों में प्रणाम करें। विरासत व विकास को संकल्पित करने का कार्य किया जा रहा है। भारतीय प्रधान मंत्री के नेतृत्व में योग विश्व में स्थापित हो पाया इसके लिए भारतीय जनता को वंदन व प्रणाम है।इस दौरान सांसद महेश शर्मा ने कहा कि विश्व शक्ति अमेरिका की भूमि से योगाभ्यास करने का संदेश प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे। उन्होंने योग को विश्व स्तरीय पहचान दी है।


Source: Dainik Jagran June 21, 2023 07:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */