JEE मेन-2021... तीसरा सेशन 20 जुलाई से: राजस्थान में 17 सेंटरों पर होगी परीक्षा, मोटे सोल के जूते और बड़े बटन लगे कपड़े पहनने पर पाबंदी - News Summed Up

JEE मेन-2021... तीसरा सेशन 20 जुलाई से: राजस्थान में 17 सेंटरों पर होगी परीक्षा, मोटे सोल के जूते और बड़े बटन लगे कपड़े पहनने पर पाबंदी


Hindi NewsLocalRajasthanKotaThird Session From July 20, Examination Will Be Held In 4 Days, 8 Shifts, 17 Centers Will Be Set Up In The State Kota RajasthanJEE मेन-2021... तीसरा सेशन 20 जुलाई से: राजस्थान में 17 सेंटरों पर होगी परीक्षा, मोटे सोल के जूते और बड़े बटन लगे कपड़े पहनने पर पाबंदीकोटा 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकदेश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE-मेन-2021 के तीसरे सेशन की परीक्षा 20, 22, 25 एवं 27 जुलाई को होगी। देश-विदेश के 334 शहरों में प्रत्येक दिन दो पारियों में एग्जाम करवाया जाएगा। तीसरे सेशन की परीक्षा के लिए 7 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। स्टूडेंट को प्रवेश पत्रों के साथ कोरोना गाइड लाइन से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। चौथे सेशन की आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई तक जारी है। अभी तक चौथे सेशन के लिए 48 हजार से अधिक नए विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। खास बात यह है कि परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक गजट लाने पर पाबंदी तो है ही, मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले कपड़ों की भी अनुमति नहीं होगी।करियर काउंसिलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि तीसरे सेशन की आठ शिफ्ट में हो रही परीक्षा में हर दिन 88 हजार 990 स्टूडेंट परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए राजस्थान में 17 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर और उदयपुर शामिल हैं। कोटा में परीक्षा के लिए तीन केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें रानपुर स्थित शिव ज्योति इंटरनेशनल स्कूल, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित परीक्षा डेस्क, वाइबल सॉल्यूशन शामिल हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 10:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */