Jabalpur News: अब सिग्नल से कन्ट्रोल होगा फ्लाई ओवर के नीचे चौराहों का ट्रैफिक - News Summed Up

Jabalpur News: अब सिग्नल से कन्ट्रोल होगा फ्लाई ओवर के नीचे चौराहों का ट्रैफिक


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मदन महल चौराहे पर अब पूरा ट्रैफिक सिग्नल से कन्ट्रोल किया जाएगा। थाने के सामने सिग्नल को लगाया गया जो मदन महल रेलवे स्टेशन, लिंक रोड, गेट नंबर 4 और होमसाइंस से आने वाले वाहनों को नियंत्रित करेगा। इस चौराहे के अलावा फ्लाई ओवर के नीचे रानीताल और बल्देवबाग चौराहे पर सिग्नल लगाया जाना है।रानीताल, बल्देवबाग चौराहे के सिग्नल को लोक निर्माण विभाग लगायेगा। इसकी वजह यह है कि निर्माण के दौरान इन सिग्नल को लोक निर्माण विभाग ने हटाया था। अब जिस विभाग ने पुराने सिग्नल को हटाया उसकी जिम्मेदारी है कि वह सिग्नल का नया सेटअप लगाकर दे।डीएसपी ट्रैफिक संतोष शुक्ला के अनुसार फ्लाई ओवर के नीचे तीन सिग्नल को एक साथ आरंभ करने का प्लान है। एक साथ ये सिग्नल चालू होते हैं तो अभी जो कुछ ट्रैफिक की समस्या नीचे की सड़कों पर आती है उसका समाधान पूरी तरह से हो जाएगा।दो चौराहों पर हालत बदतररानीताल और बल्देवबाग चौराहों पर अभी फिलहाल ट्रैफिक का पूरी तरह से कबाड़ा है। यहां पर वाहन किसी भी हिस्से से आ और जा रहे हैं। पीक ऑवर्स में यह स्थिति है कि हर तरफ से चौड़े और खुले चौराहे पर वाहनों के जाम होने की स्थिति बनती है। कई बार ट्रैफिक ज्यादा होने की दशा में हादसों का खतरा बना रहता है। इन हालातों को देखते हुये यहां पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का निर्णय लिया गया है। वैसे इन दोनों चौराहों पर फ्लाई ओवर निर्माण से पहले सिग्नल लगे हुये थे।


Source: Dainik Bhaskar February 23, 2026 13:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */