Jabalpur News: इंडसइंड जनरल ने अस्पताल में छुट्टी वाले दिन कैशलेस किया रिजेक्ट - News Summed Up

Jabalpur News: इंडसइंड जनरल ने अस्पताल में छुट्टी वाले दिन कैशलेस किया रिजेक्ट


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अनेक प्रकार के लुभावने वादे करने वाली बीमा कंपनी पॉलिसीधारकों को इलाज के दौरान अस्पताल में कैशलेस भी नहीं कर रही है। बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर नो क्लेम किया जा रहा है। परेशान होकर बीमितों को कंज्यूमर कोर्ट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में केस लगाना पड़ रहा है। ऐसी ही शिकायत करते हुए मध्यप्रदेश जबलपुर निवासी अंजली ने बताया कि इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है।पॉलिसी क्रमांक 2607226284240011050 का प्रीमियम जमा करते आ रही हैं। स्वास्थ्य खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया गया था तो बीमा कंपनी ने पहले स्वीकृति दी और बाद में छुट्टी वाले दिन कैशलेस रिजेक्ट कर दिया। अस्पताल से सारे दस्तावेज दिए गए और दोबारा रिक्वेस्ट की गई पर जिम्मेदार अधिकारियों ने सहयोग नहीं किया।बीमिता को अपने पास से पूरा बिल जमा करना पड़ा। बीमा कंपनी की तरफ से यह पत्र जारी किया गया कि अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं थी, बल्कि चेकअप कराकर घर से इलाज कराना था। वहीं इस संबंध में बीमा कंपनी के प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएंस्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar April 10, 2026 23:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */