Jabalpur News: इलाज का भुगतान पाने महीनों से भटक रहा है पॉलिसीधारक - News Summed Up

Jabalpur News: इलाज का भुगतान पाने महीनों से भटक रहा है पॉलिसीधारक


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। बीमार होने पर अस्पताल में कैशलेस का दावा करने वाली बीमा कंपनी आम लोगों को राहत नहीं दे रही है। पहले कैशलेस से मना किया जाता है और बाद में बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर परेशान किया जाने लगता है। ऐसी ही शिकायत उत्तर प्रदेश लखनऊ निवासी अभिनव सिंह ने की है।उन्होंने आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी का प्रीमियम वे समय पर देते आ रहे हैं। बीमार होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इलाज के दौरान बीमा कंपनी में सारे तथ्य दिए गए थे उसके बाद भी बीमा कंपनी के द्वारा कैशलेस रिजेक्ट कर दिया गया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा।इलाज के बाद अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया गया तो वहां से क्लेम नंबर 112685038409 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था। बीमित महीनों से चक्कर काट रहा है पर उन्हें इलाज का भुगतान आज तक नहीं मिला। बीमित का आरोप है कि उन्हें जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा गुमराह किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका और कंपनी का पक्ष नहीं मिल सका।इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएंस्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar February 11, 2026 08:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */