Jabalpur News: दिसम्बर में हो जाने वाली परीक्षा के लिए फरवरी में आईं तारीखें - News Summed Up

Jabalpur News: दिसम्बर में हो जाने वाली परीक्षा के लिए फरवरी में आईं तारीखें


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में जिन विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 स्नातकोत्तर दो वर्षीय तथा अन्य सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है ऐसे विद्यार्थियों के दिसम्बर 2025 के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भराये जाने के लिए तिथि घोषित की गई है।विद्यार्थी 26 फरवरी से 10 मार्च तक आवेदन फाॅर्म भर सकते हैं। इसके बाद लेट फीस सहित भी फाॅर्म भरे जा सकते हैं। इसी प्रकार एमए 1 वर्षीय पाठयक्रमों के लिए आवेदन 28 फरवरी से 12 मार्च तक भरे जा सकेंगे।रादुविवि द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार स्नातकोत्तर दो वर्षीय तथा अन्य सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के परीक्षा आवेदन 26 फरवरी से 10 मार्च तक भरे जा सकेंगे। 100 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ 12 मार्च और 750 रुपए लेट फीस के साथ 14 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा।इसी प्रकार महाविद्यालयों में एमए एक वर्षीय पाठ्यक्रम के एमए समाजशास्त्र, हिन्दी, अंग्रेजी, भूगोल, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान, एमएससी भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, बाॅटनी, बायोटेक्नाेलॉजी, जूलॉजी, गणित, कम्प्यूटर साइंस, माइकोबायोलॉजी प्रथम सेमेस्टर तथा एम कॉम प्रथम सेमेस्टर नियमित दिसम्बर 2025 के परीक्षा आवेदन पत्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भराये जाने की तिथि 28 फरवरी से 12 मार्च तक तय की गई है।विलंब शुल्क 100 रुपए के साथ 14 मार्च तक और विलंब शुल्क 750 रुपए के साथ 16 तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा प्रारंभ होने के सात दिवस पहले से एवं परीक्षा तिथि से एक दिवस पूर्व तक विशेष विलंब शुल्क 2 हजार रुपए देकर आवेदन किए जा सकते हैं।कर्मचारी संघ चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी तयरानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के संविधान की धारा 8 ब के अनुसार कर्मचारी संघ की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु प्रो. राकेश बाजपेई आचार्य भौतिक शास्त्र विभाग को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाता है। चुनाव अधिकारी संघ संविधान के अनुसार आवश्यक कार्यवाही कृपया सुनिश्चित करें। मार्च के दूसरे सप्ताह से चुनाव कार्यक्रम शुरू होेने की संभावना जताई जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar February 25, 2026 13:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */