डिजिटल डेस्क,जबलपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तैयार हो रहीं सड़कें केवल सड़कें नहीं बल्कि ग्रामीणों की जीवन रेखा हैं। इसके जरिए ही उनकी आवाजाही, व्यापार सब होता है। इन सड़कों के कारण ही ग्रामीणों का शहरी जीवन से सतत सम्पर्क हो पाया है। बेहतर हो कि हर इंजीनियर इस बात पर विशेष ध्यान दे कि इन सड़कों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ हो।उपरोक्त विचार डॉ. एके सिंघई, डॉ. राजेश जैन, डॉ. आरके ग्रोवर, डॉ. आरके यादव, उपसंचालक श्रीमती माधुरी शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
Source: Dainik Bhaskar February 19, 2026 20:10 UTC