Jabalpur News: रहवासी क्षेत्र में चल रहा प्लास्टिक सामग्री का गोदाम, आग का खतरा, लोग भयभीत - News Summed Up

Jabalpur News: रहवासी क्षेत्र में चल रहा प्लास्टिक सामग्री का गोदाम, आग का खतरा, लोग भयभीत


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। यादव कॉलोनी क्षेत्र में गजानन महाराज मंदिर के सामने प्लास्टिक सामग्री का गोदाम चल रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि रहवासी क्षेत्र में स्थित गोदाम के भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल में प्लास्टिक सामग्री भरी हुई है। इससे यहां पर आग लगने का खतरा बना हुआ है।नागरिकों का कहना है कि जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि यादव कॉलोनी रिहायशी क्षेत्र है। यहां पर लगभग 40 मकान हैं। जिस बिल्डिंग में प्लास्टिक का गोदाम चल रहा है, उसका घरेलू नक्शा पास कराया गया है।नागरिकों की सुरक्षा की अनदेखी कर यहां पर प्लास्टिक गोदाम का संचालन किया जा रहा है। शहर में जिस तरीके से गोदामों में आग लगने की घटनाएं हो रही है। उससे यहां के निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नदारद फायर एनओसी भी नहीं लीहैरान करने वाली बात यह है कि प्लास्टिक गोदाम में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम नदारद है। यहां पर पानी और रेत तक की व्यवस्था नहीं है। गोदाम संचालक ने फायर एनओसी भी नहीं ली है। इसके बाद भी नगर निगम के अधिकारियों की नजर प्लास्टिक गोदाम पर नहीं पड़ रही है।सुबह से देर रात तक होती है लोडिंग-अनलोडिंगगोदाम में सुबह 9 बजे से देर रात तक लोडिंग-अनलोडिंग चलती रहती है। यहां पर चार पहिया वाहनों से माल आता है। फिर चार पाहिया वाहनों के माध्यम से उसका वितरण होता है। इससे कॉलोनी में गैस, दूध और स्कूल वाहनों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। वाहन किनारे खड़े करने के लिए कहने पर गोदाम संचालक और उसके कर्मचारी वाद-विवाद करने लगते हैं।गोलबाजार में तीन मंजिला बिल्डिंग को बना दिया गोदामशहर में गोदाम बनाने में हद दर्जे की लापरवाही की जा रही है। गोलबाजार में पुरानी अलका लॉज के पीछे तीन मंजिला बिल्डिंग में अगरबत्ती और धूपबत्ती का गोदाम बना लिया गया है, जो अति ज्वलनशील सामग्री की श्रेणी में आती है। यहां रहने वाले नागरिकों का कहना है कि यहां पर मामूली चूक से बड़ी अग्नि दुर्घटना हो सकती है। लोगों का जीवन संकट में पड़ सकता है। इस बिल्डिंग में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं हैं। नगर िनगम से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।रानीताल में दुकान के ऊपर बनाया गोदामरानीताल गेट नंबर-एक के पास मुख्य सड़क के किनारे स्थित दुकान के ऊपर गोदाम बना दिया गया है। गोदाम में ज्वलनशील सामग्री भरी हुई है। आसपास के दुकानदारों ने कई बार गोदाम हटाने के लिए शिकायत की। नगर निगम के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे यहां पर आग लगने का खतरा बना हुआ है।जागरूक बनें, इस नंबर पर दे सकते हैं जानकारीयदि आपकी दुकान या घर के आसपास ज्वलनशील सामग्रियों के गोदाम का संचालन किया जा रहा है, तो आप जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए इसकी जानकारी दैनिक भास्कर के व्हाट्सअप नंबर-98273-81945 पर दे सकते हैं। आपका नाम और नंबर गोपनीय रखा जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar April 03, 2026 12:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */