डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनियां बीमितों को इलाज का भुगतान नहीं कर रही हैं। परेशान होकर बीमितों को बीमा लोकपाल में केस लगाना पड़ रहा है। पंजाब के लुधियाना निवासी सरनजीत सिंह ने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक पी/ 211227/ 01/2023/ 000187 का सालों से प्रीमियम जमा करते आ रहे हैं। एक घटना में वे घायल हो गए थे। चिकित्सकों ने सर्जरी की सलाह दी।बीमित ने चिकित्सकों की सलाह पर ऑपरेशन कराया और इलाज के दौरान बीमा कंपनी में कैशलेस के लिए मेल किया तो बीमा अधिकारियों ने बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान का वादा किया था। बीमित ने इलाज के बाद बीमा कंपनी में सारे दस्तावेज दिए तो क्लेम डिपार्टमेंट की तरफ से क्लेम नंबर सीआईआर /2023/ 211227/ 0795738 जनरेट करते हुए जल्द भुगतान का वादा किया गया था।बीमित लंबे समय से बीमा कंपनी के संपर्क में हैं पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। बीमित का आरोप है कि उनके साथ गोलमाल किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रवक्ता से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं -स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं।
Source: Dainik Bhaskar February 24, 2026 11:28 UTC