Jabalpur News: 60 लाख रुपए बिजली बिल के चक्कर में 6 फ्लाईओवर के विद्युत खंभों से रोशनी गायब - News Summed Up

Jabalpur News: 60 लाख रुपए बिजली बिल के चक्कर में 6 फ्लाईओवर के विद्युत खंभों से रोशनी गायब


डिजिटल डेस्क,जबलपुर। भोपाल हाईवे-45 से शहर की ओर प्रवेश करते ही रात में हर तरफ अंधकार रहता है। ऐसे हिस्से जहां पर बस्तियों के करीब अंडर व्हीकल पास, फ्लाईओवर, आरओबी बनाये गये इनमें विद्युत पोल लगाये गये लेकिन बीते एक सालों से इन विद्युत पोलों से रोशनी गायब है। बेलखेड़ा से आगे जैसे ही वाहन शहर की ओर बढ़ता है तो लगभग 6 फ्लाईओवर ऐसे हैं जिनमें बत्तियां पूरी तरह से गुल रहती हैं।रात के वक्त इन ब्रिजों के ऊपर बड़ी सख्या में आवारा जानवर भी खड़े होते हैं जिससे इनमें लगातार हादसे भी हो रहे हैं। इन फ्लाईओवर में इसलिए अंधकार है क्योंकि विद्युत मंडल को मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सका है। सभी ब्रिजों का बिल करीब 60 लाख रुपए है जिसका भुगतान होने पर ही बत्तियां चालू हो सकती हैं।जो इन ब्रिजों की निर्माण ठेका कंपनी है उसको शर्तों के अनुसार लायबिलिटी पीरियड में विद्युत पोल रोशन रखना है लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। इस तरह विभाग और ठेका कंपनी के बीच आम जनता शहरी बस्तियों के करीब अंधेरे में खतरों के बीच सफर कर रही है।दिल्ली के आदेश पर रोशनी आ सकेगीविभाग का कहना है कि एमपीआरडीसी इस बिल का भुगतान नहीं कर सकता है। इसके लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय दिल्ली से बिल पेमेंट मांगा गया है। इस तरह दिल्ली से आदेश मिलने और पेमेंट के बाद फ्लाईओवर की बुझी हुई बत्तियां जल सकेंगी।एमपीआरडीसी के डीएम राकेश कुमरे कहते हैं कि मंत्रालय तक हमने बिल पेमेंट के लिए प्रोसेस की है। संभव है कि कुछ दिनों के अंदर बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा।आसपास किसी और शहर में ऐसा नहीं हो सकतालोगों का कहना है कि किसी और शहर के हाईवे में ऐसी अराजकता देखने नहीं मिल सकती है जैसी जबलपुर में देखनी मिल रही है। जबलपुर से नागपुर, भोपाल, इलाहाबाद, रायपुर जैसे शहरों में जाते ही वहां पर शहर से प्रवेश मार्ग में 30 से 40 किलोमीटर पहले ही सभी तरह के अंडर व्हीकल पास, अंडर पैसेंजर पास, आरओबी रोशन रहते हैं।केवल भोपाल से जबलपुर प्रवेश मार्ग में ऐसे बदतर हालात हैं कि हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा है। जानकारों का कहना है कि इससे आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।


Source: Dainik Bhaskar February 18, 2026 18:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */