Jabalpur News In Hindi : Rs 10 and Rs 20 Notes Burnt By Police In Madhya Pradesh Satna After Indore Dhar Amid Coronavirus Madhya Pradesh Lockdown - News Summed Up

Jabalpur News In Hindi : Rs 10 and Rs 20 Notes Burnt By Police In Madhya Pradesh Satna After Indore Dhar Amid Coronavirus Madhya Pradesh Lockdown


कोरोनावायरस के खौफ के चलते इन्हें किसी ने उठाया नहीं और पुलिस को सड़क पर नोट पड़े होने की सूचना दीपुलिस ने बिना जांच किए नोट को मौके पर जलवा दिया, अब मामले में पुलिस कुछ भी कहने तैयार नहींदैनिक भास्कर Apr 18, 2020, 06:07 PM ISTसतना. इंदौर और धार के बाद सतना के अमरपाटन में 10 और 20 के नोट सड़क पर पड़े मिलने का मामला सामने आया है। हालांकि इनकी संख्या एक-एक ही थी। कोरोनावायरस के खौफ के चलते इन्हें किसी ने उठाया नहीं और पुलिस को सड़क पर नोट पड़े होने की सूचना दी गई। पुलिस ने बिना जांच किए नोट जहां पड़े थे वहीं जलवा दिया।जानकारी के अनुसार एक 10 का नोट शुक्रवार रात अमरपाटन में पड़ा मिला था। दूसरा नोट शनिवार दोपहर सतना में ही पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से नोट जलाने कहा। स्थानीय लोगों ने इन्हें अखबार में रखकर जला दिया। अब इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar April 18, 2020 11:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */