Jagran Fatafat News App: जागरण न्यू मीडिया ने लॉन्‍च किए दो ऐप, अब केवल 70 शब्दों में खबरें पढ़ सकेंगे पाठक - News Summed Up

Jagran Fatafat News App: जागरण न्यू मीडिया ने लॉन्‍च किए दो ऐप, अब केवल 70 शब्दों में खबरें पढ़ सकेंगे पाठक


Jagran Fatafat News App: जागरण न्यू मीडिया ने लॉन्‍च किए दो ऐप, अब केवल 70 शब्दों में खबरें पढ़ सकेंगे पाठकJagran Fatafat News App: जागरण प्रकाशन लिमिटेड की डिजिटल विंग, जागरण न्‍यू मीडिया ने हाल ही में दो मोबाइल ऐप - जागरण फटाफट और जागरण लोकल के लॉन्च के साथ अपनी पेशकश का विस्तार किया है। ये इनोवेटिव ऐप्स यूजर्स के समाचार पढ़ने के तरीके को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार हैं। जागरण फटाफट और जागरण लोकल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि पाठकों को खबरें जल्‍दी, समय पर और आकर्षक ढंग से मिल सकें।ये खबरें डिजिटल के पाठकों को समय पर अपडेट के साथ आगे रहने में मदद करेंगी। जागरण फटाफट की नई पेशकश अपने साथ समाचार पढ़ने के लिए एक नया दृष्टिकोण सामने लाती है। फटाफट में पाठकों के लिए जो कंटेंट मिलेगा वह आज के दौर के अनुसार है। यह आज की तेज जीवन शैली के अनुरूप होते हुए भरोसेमंद और संक्षिप्‍त जानकारी से ओतप्रोत रहेगा। खास बात यह है कि अब पाठक केवल 70 शब्दों में समाचार प्राप्त कर सकते हैं।ट्रेंड में रहने वाली हर स्‍टोरी को अब बहुत संक्षेप में पढ़ा जा सके। ब्रेकिंग न्यूज के अलावा अब पाठकों को खेलों की जानकारी भी मिलेगी। ये छोटी खबरें पढ़ने में आसान प्रारूप में होंगी। मनोरंजन, टेक्‍नोलॉजी जगत से जुड़े महत्‍वपूर्ण अपडेट्स भी मिलेंगे।अपने नए अवतार में जागरण लोकल एक ऑल-इन-वन गाइड बनने के लिए तैयार है। यह स्‍थानीय खबरें पढ़ने वाले पाठकों से सीधे कनेक्‍ट करेगा। जागरण लोकल ऐप अब 12 राज्यों और 45+ शहरों से कंटेंट प्रदान कर रहा है। इसमें रीयल टाइम की खबरों के 24 घंटे अपडेशन के साथ और भी बहुत कुछ शामिल है। इतना ही नहीं, यह ऐप अपने यूजर्स को जियो-टारगेटेड लोकेशन से खबर को पढ़ने और मैन्‍युअली कंटेंट का चयन करने की भी अनुमति देता है।जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता बोले-यूजर्स की रुचि के अनुसार हमारा कंटेंटइन ऐप्‍स की पेशकश करते हुए जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता ने कहा कि आज चारों तरफ सूचनाओं की भरमार है। इस दौर में हमारे ऐप्‍स यूजर्स को ऐसी खबरें देंगे जो उनकी दिलचस्‍पी से मेल खाती हैं। जागरण लोकल का उद्देश्य स्थानीय समुदायों के भीतर हमारी पहुंच को मजबूत करना और हिंदी में हमारी उपस्थिति को बढ़ावा देना है। डिजिटल परिदृश्य में नए दर्शकों को पहचानना और उन पर कार्य करना महत्वपूर्ण हो गया है।जागरण फटाफट की संक्षिप्त और विश्वसनीय सामग्री निश्चित ही आज के युग की जरूरतों को पूरा करती है।जेएनएम के एडिटर इन चीफ राजेश उपाध्‍याय ने कहा ऐप बदल देंगे खबरों का तरीकाजागरण न्यू मीडिया के प्रधान संपादक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किये। उन्‍होंने कहा कि जागरण फटाफट के लॉन्च से समाचार और स्थानीयता का तरीका बदल जाएगा। वर्तमान में वही जानकारी पाठकों द्वारा पढ़ी जाती है जो उनके काम की होती है। इसीलिए हमारा प्रयास सार्थक सामग्री और भरोसेमंद सामग्री प्रदान करना रहा है।इस ऐप के साथ हम विशेष रूप से अपने यूजर्स के दायरे को बढ़ा रहे हैं। इसमें समाचारों को तुरंत पढ़ना शामिल है। जागरण लोकल का उद्देश्य हाइपरलोकल यानी स्‍थायीय सामग्री प्रदान करना है। यही हमारी मूल ताकत है और यह नया विस्तार हमें अधिक से अधिक यूजर्स तक पहुंचने में सक्षम बनाएगा। ये दोनों ऐप समुदायों के निर्माण के लिए जागरण के प्रगति के पथ को और मजबूत बनाएंगे।ऐसे करें ऐप्‍स डाउनलोडजागरण फटाफट और जागरण लोकल आईओएस और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।ऐप्स डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:https://jagranapps.bio.link/जागरण न्यू मीडिया के बारे में:जागरण न्यू मीडिया की पहुंच 79 मिलियन से अधिक यूजर्स तक है। (कॉमस्कोर एमएमएक्स मल्टी-प्लेटफ़ॉर्म - टॉप10, मई 2023) और शीर्ष 8 समाचारों में अपनी स्थिति मजबूत की है। यह कंपनी मल्टीमीडिया सामग्री प्रकाशित करती है जिसमें प्रतिदिन 7 हजार खबरें और 40 वीडियो बनाए जाते हैं। जेएनएम के पास मीडिया और प्रकाशन श्रेणी के तहत पेशकशों की एक श्रृंखला है और वह इसमें अग्रणी रहा है। विभिन्न तरह की समाचार शैलियों में रीयल टाइम न्‍यूज प्रदान करना एक मुख्‍य और उल्‍लेखनीय कार्य है। इन श्रेणियों में शिक्षा, जीवनशैली, स्वास्थ्य, ऑटो और प्रौद्योगिकी शामिल हैं। समाचार और राजनीति को कवर करने वाली वेबसाइटें हैं जिनमें www.jagran.com, शामिल हैं।www.naidunia.com, www.inextlive.com, www.punjabijagran.com, www.gujaratijagran.com, औरenglish.jagran.com.महिलाओं के लिए 3 भाषाओं में एक अग्रणी स्वास्थ्य वेबसाइट www.onlymyhealth.comफोकस पोर्टल www.herzindagi.com 3 भाषाओं में, और शिक्षा, परीक्षा परिणामों के लिए एक मुख्‍य वेबसाइटwww.jagranjosh.com. 12 भाषाओं में एक फैक्‍ट चेक वेबसाइट www.vishvasnews.comऔर एक गेमिंग वर्टिकल www.jagranplay.com भी इस पेशकश में योगदान देता है।Posted By: Navodit Saktawat


Source: Dainik Jagran August 18, 2023 15:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */