Jalaun (UP) Coronavirus/Corona News Latest Update: Vegetable Seller Test COVID19 Positive In Uttar Pradesh Jalaun - News Summed Up

Jalaun (UP) Coronavirus/Corona News Latest Update: Vegetable Seller Test COVID19 Positive In Uttar Pradesh Jalaun


स्वास्थ्य महकमा संपर्क में आने वालों की सूची बनाने में जुटादोनों नए मरीजों को अस्पताल में कराया गया भर्ती25 अप्रैल को यहां मिला था पहला केस, उसकी हालत में सुधारदैनिक भास्कर May 07, 2020, 02:48 PM ISTजालौन. जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को दो नए मामले सामने आए। यहां एक सब्जी विक्रेता और बीएससी में पढ़ने वाला छात्र संक्रमित मिला है। छात्र के गले में कई दिनों से दर्द था, जिसका सैंपल जांच के लिए झांसी भेजा गया था। अब यहां संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है।संक्रमित महिला के संपर्क में आने से सब्जी बेचने वाला हुआ बीमारजनपद में कोरोना का पहला मामला 25 अप्रैल को आया था। पहला पॉजिटिव मरीज जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक था। जिसके बाद उनकी पत्नी, पीएल कमला नर्सिंग होम का ओटी मैनेजर और कान्हा डायलिसिस सेंटर का एक युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। ये तीनों पहले मरीज के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए थे। बाद में जिला प्रशासन की टीम इस चेन को खोजते हुए 100 से अधिक लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा था। जिसमें उरई की रहने वाली एक महिला और उसके एक बेटा व एक बेटी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। वहीं ओटी मैनेजर के संपर्क में आने वाला एक शख्स भी कोरोना पॉजीटिव निकला था। इसके बाद प्रशासन ने इन सभी के संपर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल लिया। जिसमें महिला के घर सब्जी लेकर आने वाला कारोबारी पॉजिटिव निकला।पहले मरीज की हालत में सुधारजिलाधिकारी डॉक्टर मन्नान अख्तर ने बताया कि जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। मरीजों के कांट्रैक्ट में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। जालौन ऑरेंज जॉन में है, जबकि उरई को रेड जोन में रखा गया है। दोनों मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वही, उन्होंने बताया कि पहले मरीज चिकित्सक की हालत में सुधार है।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2020 09:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */