श्रीनगर/जम्मू जागरण, संवाददाता। आजादी के पर्व पर मंगलवार को अद्भुत दृश्य रहेगा। जम्मू से कश्मीर तक जन गण मन... के साथ तिरंगे शान से फहराये जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय सीमा से नियंत्रण रेखा और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर देश प्रेम का अनूठा संगम रहेगा।स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और सलामी देंगे। समारोह स्थल व आसपास क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। जमीन से आसमान तक स्टेडियम की निगरानी की जा रही है। समारोह में शामिल होने के लिए अब बिना पास स्टेडियम में कोई भी जा सकता है। पहले सुरक्षा कारणों से पास होने पर ही प्रवेश मिलता था। वहीं जम्मू में मुख्य समारोह एमए स्टेडियम में होगा। उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ध्वजारोहण करेंगे।J&K UG Admission 2023: आज है जम्मू एवं कश्मीर के कॉलेजों में स्नातक दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीखसमूची घाटी में त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों के अलावा यहां समारोह होने हैं, की निगरनी ड्रोन से की जाएगी। इन स्थलों की तरफ आने-जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त तैनाती की है। बख्शी स्टेडियम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा मार्च पास्ट पर सलामी लेंगे।स्टेडियम में पांच वर्ष बाद समारोह हो रहा है। वर्ष 2018 में जरूरी मरम्मत के सिलसिले में स्डेडियम बंद किया था। तब से स्वतंत्रता तथा गणतंत्र दिवस समारोह शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाते रहे हैं। प्रशासन ने किसी इलाके में पाबंदियां न लगाने तथा समारोहों के दौरान मोबाइल फोन तथा इंटरनेट सेवाएं जारी रखने की घोषणा की है। घाटी के अन्य जिलों में भी समारोहों में हिस्सा लेने वाले इच्छुक लोगों को एंट्री पास लेने की औपचारिकताएं पूरी नहीं करनी पड़ेगी।रक्तरंजित जम्मू-कश्मीर के इतिहास से लेकर कश्मीरी-पंडितों की अनकहीं कहानी मिलेंगी आपको इन किताबों के माध्यम सेवे बिना किसी बाधा से समारोह स्थलों पर प्रवेश कर सकते हैं। सोमवार को श्रीनगर के लालचौक व साथ सटे आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों ने वाहनों की तलाशी तथा लोगों से पूछताछ की।
Source: Dainik Jagran August 15, 2023 04:04 UTC