Jharkhand Assembly Election 2019: आज आएंगे राजनाथ सिंह-स्मृति इरानी, भाजपा प्रत्‍याशियों के‍ लिए मांगेंगे वोट - News Summed Up

Jharkhand Assembly Election 2019: आज आएंगे राजनाथ सिंह-स्मृति इरानी, भाजपा प्रत्‍याशियों के‍ लिए मांगेंगे वोट


Jharkhand Assembly Election 2019: आज आएंगे राजनाथ सिंह-स्मृति इरानी, भाजपा प्रत्‍याशियों के‍ लिए मांगेंगे वोटरांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व स्मृति इरानी रविवार को झारखंड का दौरा करेंगे। वे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कई स्थानों पर सभाएं करेंगे। राजनाथ सिंह 11 बजे मधुपुर, एक बजे झरिया और 2.30 बजे बिरनी व बगोदर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, स्मृति ईरानी 11.30 बजे राज धनवार, 1.30 बजे पेटरवार, 2.30 बजे बुढ़मू और 3.30 बजे टाटीसिलवे में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राशिद अंसारी और महामंत्री एसएम अकरम भी रविवार को रांची पहुंच रहे हैं। वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।जेपी नड्डा नौ को गोड्डा आएंगेभाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी नौ दिसंबर को गोड्डा आएंगे। गोड्डा ब्लॉक मैदान में उनकी सभा होगी। वहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही अलग से मंत्रणा भी करेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।चतरा के इटखोरी में योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा 10 कोउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ 10 दिसंबर को इटखोरी आएंगे। इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर परिसर के महोत्सव स्थल में उनकी चुनावी सभा होगी। वे सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशुन दास के लिए लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे। यह जानकारी यहां के मंडल भाजपा अध्यक्ष बसंत नारायण ङ्क्षसह ने दी। उन्होंने बताया कि चुनावी सभा को संबोधित करने से पूर्व योगी आदित्यनाथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।Posted By: Alok Shahiअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran December 08, 2019 02:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */