जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड में पिछले 24 घंटों में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिली है। हालांकि, कहीं-कहीं बहुत तेज वर्षा भी दर्ज की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, झारखंड में अगले कुछ दिनों तक रांची समेत कई अन्य जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट भी जारी किया है।वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारीमौसम विज्ञान केंद्र ने वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान में बताया गया कि राज्य के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां के साथ साथ देवघर, दुमका, गोड्डा, चतरा, लातेहार में भारी बारिश के आसार हैं। रांची में भी 21 अगस्त तक हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना है।चाईबासा का मौसमआज चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में दिन भर आसमान में बादल छाये रहेंगे। शाम के समय वज्रपात के साथ तेज वर्षा की भी संभावना है।पलामू का मौसमपलामू, गढ़वा व लातेहार में हल्की बारिश होने के बाद ताममान में बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।चतरा का मौसमचतरा में शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर वर्षा हो सकती है। तापमान यथावत रहेगा। अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Source: Dainik Jagran August 19, 2023 15:28 UTC