Airtel का 449 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो कि प्रीपेड यूजर्स हैं और इंटरनेट डेटा को लेकर किसी तरह की रोक-टोक नहीं चाहते। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। इसके अलावा, ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। ऐसे में डेली लिमिट जैसी कोई समस्या इन ग्राहकों के लिए नहीं रह जाएगी और न ही उन्हें अलग से डेटा प्लान टॉप-अप करना पड़ेगा।इस प्लान के फायदे सिर्फ यहीं खत्म नहीं हो जाते। इसमें कई तरह के और फायदे भी दिए जाते हैं, जैसे कि 30GB क्लाउड स्टोरेज वाला Google One, 28 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल, Airtel Xstream Play के जरिए SonyLIV समेत 20+ OTT ऐप्स, 6 महीने के लिए Apple Music और फ्री हेलो ट्यून्स आदि। ध्यान रखें कि ऐसे कम ही प्लान हैं, जो कि अनलिमिटेड 4G डेटा ऑफर करते हैं। ऐसे में अगर आपके पास एयरटेल का नंबर और एक 4G फोन है, तो भी आप अनलिमिटेड इंटरनेट का फायदा उठा पाएंगे।
Source: Navbharat Times February 04, 2026 08:31 UTC