Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurJodhpur Is Also Waiting For The Monsoon, People Are Reaching Kaylana Lake To Get Relief From The Heat, In The Scorching Sun, The Native Tourists Also Disappointedजोधपुर को भी मानसून का इंतजार: गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे है कायलाना झील, तीखी धूप में देशी पर्यटकों को भी किया निराशजोधपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंककायलाना झील पर पहुंचे लोग।देश भर में मानसून अपने ब्रेक मूड में चल रहा है वहीं सूर्य नगरी में भी सूर्य देवता तीखे तेवर दिखा रहे है। जुलाई के माह में जहां लॉकडाउन खुल गया है ऐसे में देशी पर्यटक भी जोधपुर की ओर रुख कर रहे है लेकिन तेज गर्मी ने मजा बिगाड़ रखा है। इधर जोधपुर की एक मात्र झील कायलाना की ओर इन दिनों तेज धूप में भी चहल-पहल नजर आ रही है। स्थानीय लोग के साथ देशी पर्यटक भी झील किनारे पहुंच कर पत्थरों के शहर में कुछ राहत महसूस कर रहे है।दिन के 12 बजे 36 डिग्री तापमानजोधपुर में इन दिनों तापमान 40 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। बुधवार को दिन के 12 बजे 36 डिग्री तापमान में जोधपुर की कायलाना झील के किनारे लोगों की भीड़ नजर आई। लाेग तपिश में ठंडी हवाओं में राहत पाने कायलाना पहुंचे। जोधपुर की हवाओं में नमी के चलते उमस से लोग जहां हलकान महसूस कर रहे थे वहीं कायलाना झील के पास ठंडी हवाओं के झोंके राहत महसूस करवा रहे थे।10 जुलाई को मानसून के पहुंचने की उम्मीदमौसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिमी राजस्थान में 10 जुलाई को मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान है। गौरतलब है कि मानसून 18 दिन के बाद फिर सक्रिय होने जा रहा है। अंतिम बार 19 जून को मानसून की बाड़मेर, जालौर,भीलवाड़ा होते हुए धौलपुर में एंट्री हुई थी । मानसून की सक्रियता से ऐसा अनुमान है कि मारवाड़ में भी इस सप्ताह शुक्रवार से बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। शनिवार और रविवार को बरसात का मौसम बनेगा। सोमवार दोनों से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। लेकिन इससे पहले बुधवार को मारवाड़ उमस भरी तपिश ने लोग हलकान रहे।हालांकि मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने खुशख़बरी दी है। गुरुवार से बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर नमी युक्त पूर्वी हवाएं शुरू होगी जो देश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से तक पहुंचेगी। इसका असर मारवाड़ में भी देखने को मिलेगा।
Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 08:03 UTC