Jyotish News In Hindi : aaj ka tarot rashifal 19 April 2020 daily horoscope in hindi sheelaa m bajaj dainik rashifal rashifal in hindi - News Summed Up

Jyotish News In Hindi : aaj ka tarot rashifal 19 April 2020 daily horoscope in hindi sheelaa m bajaj dainik rashifal rashifal in hindi


मेष राशि वालों के लिए बिजनेस के सिलसिले में नए लोगों से बातचीत करने का समयवृष राशि वालों के लिए चुनौतियों से बिना घबराए आगे बढ़ने का है दिनमिथुन राशि वालों के लिए अपने मन की बात दूसरों के सामने जाहिर करने का संकेतदैनिक भास्कर Apr 18, 2020, 06:28 PM ISTरविवार, 19 अप्रैल 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन कई मामलों में बेहतरीन परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ लोगों को पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने का दबाव रह सकता है, वहीं कुछ लोग बिजनेस की नई योजनाओं के बारे में विचार कर सकते हैं। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन थोड़ा संघर्ष भरा रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए बिजनेस के सिलसिले में नए लोगों से बातचीत करने का समय, वृष राशि वालों के लिए चुनौतियों से बिना घबराए आगे बढ़ने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए अपने मन की बात दूसरों के सामने जाहिर करने का संकेत। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।मेष - The Empressआज किसी नए व्यक्ति से मिलना हो सकता है जो निजी एवं व्यवसायी रूप में आपकी सहायता करेगा। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। यदि किसी चीज़ को जकड़ के रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। विदेश यात्रा होने के आसार हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।वृष - Judgementआज आपको परिस्थितियां अपने विपरीत लग सकती हैं, लेकिन ये समय घबराने या परेशान होने की बजाय इसके बारे में ठंडे दिमाग से सोचने और आगे बढ़ने का है। जो चुनौतियां आप काम में महसूस करेंगे, वे ही भविष्य में आपके लिए लाभकारी स्थितियां पैदा करेंगी। यह सोचिए कि आप ऐसा क्या कर सकते हैं, जिससे आपके जीवन में खुशियां आएं। हर परिस्थिति को लेन -देन के नज़रिए से न देखें।मिथुन - Seven of Swordsआज आप अपने मन की बात दूसरों के सामने खुलकर रखें, किसी भी मामले में आपको अंतर्मुखी होना नुकसान दे सकता है। ये नुकसान आर्थिक के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी भी हो सकता है। अगर आप के मन में कुछ बातें हैं, तो उन्हें दबाकर ना रखें। सब कुछ जानते हुए चुप न रहें, नहीं तो इससे आपका और आपके प्रियजनों का नुकसान हो सकता है। खास फैसलों में अनुभवी लोगों से सलाह लें।कर्क - The Towerआज का दिन कुछ पुराने मामलों में फैसले लेने का है। अगर आप किसी चीज को लंबे समय तक टालते रहेंगे तो आपके लिए ही नुकसानदायक हो सकता है। निजी जीवन और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे, इनका भरपूर लाभ उठाएं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं, परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। धन लाभ के योग हैं।सिंह - Justiceआज आपका कुछ बेमतलब के कामों के कारण कुछ हद तक खराब हो सकता है। दिन कुछ ऐसे मुद्दों पर गुजर सकता है, जिनका आपके निजी और प्रोफेशनल जीवन में कोई खास महत्व नहीं है। आज अपने आपको व्यर्थ की परेशानियों में घेरे रहेंगे जिसके कारण आपके मन में तनाव बढ़ेगा और सेहत पर भी नकारात्मक असर होगा। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें।कन्या - Four of Cupsआज साझेदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपको इसमें किसी परिजन या किसी पुराने मित्र से काफी सहायता मिल सकती है। लाभकारी परिस्थितियां बनेंगी। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। भावनाओं में अपना फोकस न खोने दें। किसी करीबी प्रियजन से आज कुछ मतभेद हो सकता है। अपने व्यवहार और सोच में संयम और सहनशीलता बनाने के प्रयास करें।तुला - The Devilआज का दिन आपके लिए नई चीजों के स्वागत का है। परिवर्तन को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। अपनी बात पर ना अड़ें और अपने कंफर्ट जोन से भी निकलें। पुरानी बातों को सोचकर तनाव में ना रहें। ना ही किसी की बात को बहुत ज्यादा गंभीरता से लें। आप अपने हिसाब से अपने दिन की प्लानिंग करें। अपनी ऊर्जा और आइडिया को उचित दिशा में लगाएं। वर्तमान स्थिति को स्वीकार करें। इससे लाभ होगा।वृश्चिक - The High Priestessआज आप किसी मामले में खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपके लिए परिस्थितियां दुविधापूर्ण हो सकती हैं। आज किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर कोई चुनाव करना पड़ सकता है जो कि थोड़ा कठिन होगा। यह ध्यान रखें कि आपका निर्णय और आपकी सोच नज़दीकी फायदे की बजाय लम्बे समय तक के फायदे की होनी चाहिए। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है जो आपके विचारों को काफी प्रभावित करेगा।धनु - The Emperorआज का दिन आपके लिए अपने मन की सारी दुविधाओं को दूरकर किसी एक मार्ग पर चलने का फैसला करने का हो सकता है। किसी भी मामले में तभी निर्णय लें, जब आप सारी परिस्थितियों का गहराई से विश्लेषण कर चुके हों। किसी भी मामले में जल्दबाजी या गुस्से में निर्णय ना लें। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें।मकर - The Hermitआज का दिन आपके लिए अपने संपर्क और पहचान को दायरे को बढ़ाने का है। दिन कुछ नए लोगों से मुलाकात का हो सकता है। किसी सामाजिक सम्मेलन या समारोह में आपको सम्मान मिल सकता है। आपको लोग अपने काम में सलाह के लिए भी बुला सकते हैं। कुछ लोगों के लिए आज का दिन लंबे चलने वाले रिश्तों के बनने का हो सकता है। किसी भी मामले में आज आपको रुकना नहीं चाहिए।कुंभ - Eight of Swordsआज का दिन पेंडिंग कामों को निपटाने और पुराने अटके फैसलों को अमल में लाकर तेजी से काम करने का है। आपको आज अपनी पूरी शक्ति के साथ काम में जुटना होगा। जितनी जल्दी इस विषय को निपटा लेंगे, उतनी ही सहजता से इसका समाधान हो जाएगा। वास्तविकता से आंखें फेर लेने से कोई लाभ नहीं है। किसी भी परिस्थिति में अपने बारे में अवश्य सोचें और निर्णय लेते समय अपराध बोध न महसूस करे


Source: Dainik Bhaskar April 18, 2020 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */