सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच से एक दिन पहले ग्रीन ने पूरे जोश के साथ नेट्स पर 30 मिनट से अधिक समय बिताया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा यह परामर्श जारी किए 10 दिन से अधिक समय बीत चुका है कि ग्रीन ‘लगभग 10-12 दिन में' गेंदबाजी में वापसी करेंगे। यह ऑलराउंडर अब प्रतिस्पर्धी मैच में गेंदबाजी करने के लिए तैयार दिख रहा है. ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने से नाइट राइडर्स के संयोजन पर असर पड़ा है, विशेषकर कई मुख्य गेंदबाजों के उपलब्ध नहीं होने के कारण. नाइट राइडर्स के दोनों मुख्य स्पिनर सुनील नारायण (पेट दर्द) और वरुण चक्रवर्ती (हाथ की चोट)पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे जिसे 3.4 ओवर के बाद रद्द कर दिया गया. नारायण ठीक हो गए हैं और वापसी के लिए तैयार हैं लेकिन चक्रवर्ती की वापसी तय नहीं है.
Source: NDTV April 09, 2026 06:06 UTC