Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच बारिश की वजह से रद हो गया है और दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए हैं।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs PBKS IPL 2026 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच बारिश में धुल गया है। बारिश की वजह से मुकाबले को रद कर दिया गया। कोलकाता में बारिश लगातार होती रही और अंत में इतना समय नहीं था कि मैच को 5 ओवर का कराया जा सके। ऐसे में अंपायर ने मैच रद कर दिया और दोनों टीमों को एक-एक मिले।6 Apr 2026 11:19:02 PM KKR vs PBKS LIVE: रद हुआ मैच कोलकाता में लगातार बारिश होती रही, जिसकी वजह से मैच को रद कर दिया गया। मैच को 5 ओवर कराने का समय 11:14 था लेकिन बारिश काफी देर से रूकी, जिसकी वजह से मैदान गीला था। ऐसे में अंपायर ने इस रद करने का फैसला किया।6 Apr 2026 10:40:39 PM KKR vs PBKS LIVE: कवर्स हटाए जा रहे बारिश रूकने के बाद कवर्स हटाए जा रहे हैं। ग्राउंडस्टाफ सावधानी के साथ कवर्स को हटा रहे हैं ताकि मैदान पर पानी न गिरे। तो वहीं अंपायर भी बाहर आए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।6 Apr 2026 10:35:15 PM KKR vs PBKS LIVE: कोलकाता में रूकी बारिश कोलकाता में बारिश रूक गई है लेकिन ग्राउंडस्टाफ के पास बहुत कम समय है। मैच को 5 ओवर का कराने के लिए इसे 11:14 पर शुरू करना होगा। ऐसे में देखना होगा कि मुकाबला शुरू हो पाता या नहीं।6 Apr 2026 10:07:17 PM KKR vs PBKS LIVE: कोलकाता में बारिश जारी कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है। अब तक बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है। ईडन गार्डन को कवर्स से पूरी तरह से ढका गया है लेकिन बारिश रूकने के बाद खेल शुरू होने में कम से कम आधे घंटे का समय लगेगा। ऐसे में अगर बारिश थोड़ी देर तक और होती रही, तो मुकाबला शुरू नहीं हो पाएगा। 5 ओवर मैच के लिए कट ऑफ टाइम 11:14 का है।6 Apr 2026 9:39:52 PM KKR vs PBKS LIVE: कब तक रूकेगी बारिश? कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मैच अब तक शुरू नहीं हो पाया है। अगर आईएमडी की रिपोर्ट की मानें, तो 10 बजे बारिश रूकने की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश रूकती है, तो मैच जल्द शुरू हो जाएगा क्योंकि ईडन गार्डन पूरी तरह से कवर्स से ढका हुआ है। मैच में कम से कम 5 ओवर कराने के लिए 11:14 पर मुकाबला शुरू होना जरूरी है।6 Apr 2026 9:22:48 PM KKR vs PBKS LIVE: 5 ओवर का कट ऑफ टाइम कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। 9:10 बजे से ओवर की कटौती शुरू हो चुकी है। ऐसे में अगर 5 ओवर मैच का कट ऑफ देखें, तो 11:14 बजे है। अगर इस समय तक मैच शुरू नहीं हो पाया, तो मुकाबले को रद कर दिया जाएगा और एक-एक अंक दोनों टीमों में बांट दिए जाएंगे।6 Apr 2026 9:10:24 PM KKR vs PBKS LIVE: क्या है कट ऑफ टाइम कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में बारिश लगातार हो रही है। मैच अब तक 3.4 ओवरों का हो सका है। इसके लिए कट ऑफ टाइम 9:10 बजे है। यानी अब मैच पूरे 20 ओवर का नहीं हो सकता है।6 Apr 2026 8:57:02 PM KKR vs PBKS LIVE: कोलकाता में हो रही बारिश कोलकाता में लगातार बारिश हो रही है। इसके अलावा तेज हवाएं भी चल रही हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक वहां के कवर्स भी हवा की वजह से उड़ गए हैं। हालांकि, ग्राउंड स्टाफ दोबारा से कवर्स वापस ला रहे हैं।6 Apr 2026 8:20:58 PM KKR vs PBKS LIVE: कवर्स मैदान पर लौटेबारिश रुक गई थी और कवर्स हटाए जा रहे थे, लेकिन तभी दोबारा से बारिश शुरू हो गई और मैदान को एक बार फिर कवर्स से ढक दिया गया है।6 Apr 2026 8:17:29 PM KKR vs PBKS LIVE: बारिश रुकीफैंस के लिए अच्छी खबर है। कोलकाता में बारिश रुक गई है और एक-एक करके सारे कवर्स हटाए जा रहे हैं। मैच के जल्दी शुरू होने की उम्मीद है।6 Apr 2026 7:53:51 PM KKR vs PBKS LIVE: बारिश के कारण रूका मैच कोलकाता में बारिश शुरू हो चुकी है, जिसकी वजह मैच रूक गया है। मुकाबले के दौरान पहले से ही बरिश होने की संभावना थी और इसने मैच में खलल डाल दिया है। इस वक्त तक कोलकाता की पारी के 3.4 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। उनके लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि अंगकृष रघुवंशी 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।6 Apr 2026 7:43:57 PM KKR vs PBKS LIVE: फिन एलन और कैमरन ग्रीन आउट कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला झटका लगा है। फिन एलन को जेवियर बार्टलेट ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। एलन 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए कैमरन ग्रीन ने पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए।6 Apr 2026 7:33:09 PM KKR vs PBKS LIVE: सलामी जोड़ी क्रीज पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन मैदान पर उतर चुके हैं।6 Apr 2026 7:21:37 PM KKR vs PBKS LIVE: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रियांश आर्या, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार।6 Apr 2026 7:21:18 PM KKR vs PBKS Live: कोलकाता की प्लेइंग 11 फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर्स: ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे।6 Apr 2026 7:03:14 PM KKR vs PBKS Live: कोलकाता ने जीता टॉस पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने
Source: Dainik Jagran April 06, 2026 14:38 UTC