KVS Admission 2026-27: देशभर के 1250 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालय (KVS) में एडमिशन की रेस शुरू हो चुकी है. पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि एक छोटी-सी गलती आपके बच्चे का साल खराब कर सकती है और एडमिशन कैंसल हो सकता है. आइए जानते हैं एडमिशन से जुड़ी डिटेल्स और आवेदन करते समय कौन-कौन सी गलतियां भारी पड़ सकती हैं. KVS में एडमिशन कब से कब तक चलेगाकेंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 20 मार्च 2026 की सुबह 10 बजे से शुरू हो चुके हैं. बालवाटिका-1 के लिए 3 से 4 साल, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 साल और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 साल होनी चाहिए.
Source: NDTV March 20, 2026 11:10 UTC