Kanpur Breaking News Updates 7th March 2026: रूस में नौकरी दिलाने का झांसा, 3.90 लाख की चपत - News Summed Up

Kanpur Breaking News Updates 7th March 2026: रूस में नौकरी दिलाने का झांसा, 3.90 लाख की चपत


डिजिटल डेस्क, कानपुर। Kanpur Latest Breaking News In Hindi: आज की ताजा खबरें 7 मार्च 2026 ब्रेकिंग। यहां पढ़ें शनिवार की कानपुर की ताजा खबरें, अपराध, खेल, शिक्षा, धर्म की लाइव अपडेशन। पढ़ें और भी खबरें...। रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.90 लाख ठगे कानपुर के जाजमऊ पुलिस ने डीसीपी पूर्वी के आदेश पर युवक को रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.90 लाख रुपये चपत लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी पीड़ित प्रवीण कुमार ने तहरीर में बताया कि नवंबर वर्ष 2024 में उनकी मुलाकात जाजमऊ के ही डिफेंस कालोनी निवासी अबरार अहमद से हुई थी। अबरार अहमद ने बताया कि वह विदेश में नौकरी लगवाने का काम करता है। फिर उनकी रूस में नौकरी लगवाने की बात कही। इस काम में 70 हजार रुपये महीना तनख्वाह के अलावा कंपनी की ओर से रहने के लिए घर मिलने का भरोसा देकर विश्वास में ले लिया।मामले जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।घाटमपुर में हाईवे जाम करने पर छह नामजद समेत 25 अज्ञात पर रिपोर्ट सजेती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में युवक की मौत के बाद हाइवे जाम करके हंगामा करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवक की बहन व मामा ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई थी।फर्रुखाबाद में पत्नी की हत्या शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे कायमगंज के मुहल्ला प्रेमनगर निवासी विजय कोरी का पत्नी शिवानी से विवाद हो गया। बात बढ़ी तो विजय कोरी ने धारदार हथियार से पत्नी शिवानी के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे लहूलुहान होकर शिवानी वहीं गिर पड़ी।हमीरपुर में युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मौत सुमेरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिदोखर मेदनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों से बुरी तरह झुलसने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।महोबा में मप्र के बागेश्वर धाम जाते समय महोबा में रुके डिप्टी सीएम बृजेश पाठक उप्र के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मप्र के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम दर्शन करने जाते समय करीब 10 मिनट के लिए महोबा में रुके। शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया।कानपुर दौरे के बाद सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री के कानपुर दौरे के 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई हुई। सीएम योगी के आगमन का असर दिखाई देने लगा। प्रशासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे लेखपाल आलोक दुबे को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया।


Source: NDTV March 07, 2026 07:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */