Karnal Bike Accident: Youth Dies After Falling on Road, Truck Light Blamed - News Summed Up

Karnal Bike Accident: Youth Dies After Falling on Road, Truck Light Blamed


करनाल सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:मृतक दीपक की फाइल फोटो।करनाल शहर के रिंग रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने दो साथियों के साथ काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की तेज सफेद लाइट आंखों में पड़ने से बाइक ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क पर गि. 2018 में हुई थी शादीमृतक की पहचना गांव दरड़ के 27 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था। उसकी शादी साल 2018 में हुई थी और वह 5 साल के बेटे का पिता था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद मृतक दीपक के परिजन।रात साढ़े 12 बजे हुआ हादसारविवार रात करीब साढ़े 12 बजे दीपक अपने दो साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। वह बाइक पर बीच में बैठा हुआ था। जैसे ही वे रिंग रोड पर पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रक की तेज सफेद लाइट सीधे बाइक राइडर की आंखों में पड़ी।संतुलन बिगड़ने से तीनों गिरेपरिजनों के अनुसार तेज रोशनी के कारण बाइक राइडर का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अचानक सड़क पर गिर गई। तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक का सिर सड़क पर पड़े पत्थर से टकराया, जिससे उसकी नाक पर भी चोट लगी और खून बहने लगा।दीपक के शव का पोस्टमॉर्टम का इंतजार करते परिजन।अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कियासाथियों ने तुरंत दीपक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अन्य दोनों साथियों का उपचार किया गया। परिजनों का कहना है कि ट्रक की लाइट सामान्य पीली होने के बजाय सफेद थी, जिसकी तेज रोशनी के कारण ड्राइवर की आंखें चौंधिया गईं और वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया।पुलिस ने परिजनों को सौंपा शवघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह भिजवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar March 23, 2026 07:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */