49 वारंटी, एक जिलाबदर व तीन अन्य चढ़े पुलिस के हत्थेपुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, निरंतर जारी रहेगा अभियानKasganj : अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, जनपद को अपराध मुक्त बनाया जाएगा। उक्त बात एसपी ओपी सिंह ने कही। जनपद में इन दिनों अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चल रहा है, जिसके चलते पुलिस ने चार दर्जन से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।विदित हो कि पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में शनिवार की रात्रि में जनपद में वारंटी, वांछित एवं जिलाबदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 53 अपराधियों, जिनमें 49 वारंटी, तीन वांछित और एक जिलाबदर अभियुक्त शामिल हैं, को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे, लेकिन वे न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे थे। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 12:17 UTC