दो बच्चियों को गन पॉइंट पर अगवा किया गया। उनका निकाह पढ़ा गया। 50-50 साल के आदमी के साथ पढ़ा गया। उसके बाद कोर्ट के अंदर बच्चियों के मां-बाप तक को जाने नहीं दिया गया। हमारे नौजवानों ने जब इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया, तब रात को साढ़े 10 बजे एक बेटी कोर्ट में से निकालकर हमारे हवाले की गई। दूसरी बेटी को अभी भी हमारे हवाले नहीं किया गया। यह जबरन निकाह किया गया है। यह लव जिहाद है। सीएए प्रोटेस्ट के दौरान कश्मीर की बेटियां जगह-जगह फंसी हुई थीं, हमने टिकटें देकर उनको सुरक्षित घरों तक पहुंचाया। पर आज यह मौलाना और मुफ्ती क्यों चुप हैं? उनको यह निकाह पढ़ते हुए शर्म नहीं आई। जिनके 10-10 बच्चे हैं उनके साथ शादी करवाई गई। हम केंद्र की सरकार से आग्रह करते हैं कि तुरंत इस मामले में कार्रवाई की जाए।मनजिंदर सिंह सिरसा, अकाली नेता
Source: Navbharat Times June 28, 2021 09:12 UTC