रीवा। टीवी का पापुलर शो कौन बनेगा करोड़ पति में रीवा के युवक पुष्पेन्द्र द्विवेदी का चयन हुआ है। षहर के वार्ड रवीन्द्र नगर में रहने वाले पुष्पेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि कौन बनेगा करोड़ पति में हिस्सा लेने के लिए उन्हे मैसेज आ गया है। वे 27 मई को मुबंई में सुबह 7 बजे पहुच कर इसमें हिस्सा लेगे और अमिताभ बच्चन के सवालों का जबाब देगे।8वी बार के प्रयास में मिली सफलतापुष्पेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि केवीसी में हिस्सा लेने के लिए वे कई सालों से प्रयास करते रहें है। 7 बार उनके हाथ असफलता लगने के बाद 8वी बार का प्रयास सफल रहा और उन्हे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है।7 करोड़ के आ रहे सपनेश्री द्विवेदी सामाजिक कार्यकर्त्ता होने के साथ ही भाजपा के बैनर तले राजनीति में भी सक्रिय है। उन्होने बताया कि टीवी पर वे कौन बनेगा करोड़ पति को सालों से देख रहे है और सवालों का जबाब देते रहे है। अब वह मौका आ गया है जब वे अमिताभ बच्चन के सामने की सीट पर बैठ कर जबाब देगें। उनका कहना है कि अब तो उन्हे अमिताभ बच्चन और उनके द्वारा 7 करोड़ की घोषणा किए जाने के सपने भी आ रहे है। उनका सपना था कि केवीसी में वे हिस्सा ले और यह सपना उनका पूरा हो रहा है। इसके लिए वे अच्छी तरह से तैयारी में लगे हुए है। 27 मई को मुबंई में पहुच कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेगें।
Source: Dainik Bhaskar May 15, 2023 20:40 UTC