Kendriya Vidyalaya Admission 2026: अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बेहद अहम है. KVS एडमिशन 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज है और इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा. खास बात ये है कि प्री प्राइमरी 1 से 3 यानी बलवाटिका और क्लास 1 के लिए ही ये मौका मिल रहा है. एडमिशन के लिए उम्रएडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च तक कम से कम 6 साल होनी जरूरी है. अगर बच्चे का जन्म 1 अप्रैल को हुआ है, तो भी उसे एडमिशन के लिए योग्य माना जाएगा.
Source: NDTV April 03, 2026 05:58 UTC