Khatron Ke Khiladi 11: आधी रात को केपटाउन रवाना हुए 11 कंटेस्‍टेंट्स, छलके आंसू, बरसा प्‍यार - News Summed Up

Khatron Ke Khiladi 11: आधी रात को केपटाउन रवाना हुए 11 कंटेस्‍टेंट्स, छलके आंसू, बरसा प्‍यार


राहुल वैद्य: चिढ़ाना, मनाना, झप्‍पी और किस एयरपोर्ट पर गुरुवार रात का माहौल उत्‍साह वाला भी था और गमजदा भी। राहुल वैद्य पहले अपनी कार में दिशा परमार को छेड़ते नजर आए, वहीं बाद में उन्‍होंने अपनी लेडी लव को माथे पर किस और जादू की झप्‍पी भी दी। जाहिर तौर पर 'बिग बॉस' के बाद एक बार फिर राहुल वैद्य लंबे समय के लिए दिशा परमार से दूर रहने वाले हैं, ऐसे में आंखों से आंसू का छलकना तो लाजिम है।भावुक हो गईं दिव्‍यांका त्र‍िपाठी दिव्‍यांका त्रिपाठी एयरपोर्ट पर अपने पार्टनर विवेक दहिया के साथ पहुंची थीं। अलविदा कहने का वक्‍त आया तो दिव्‍यांका भावुक हो गईं। विवेक दहिया ने भी उन्‍हें अपनी बांहों में समेट लिया।वरुण सूद और दिव्‍या अग्रवाल का गुडबाय एयरपोर्ट पर तीसरी जोड़ी नजर आई वरुण सूद और दिव्‍या अग्रवाल की। दोनों जहां एक ओर एक-दूसरे को गलबाहियां देते नजर आए, वहीं वरुण सूद ने दिव्‍या को जाते-जाते मास्‍क पहने हुए ही किस कर गुडबाय कहा।खूबसूरत सना मकबूल का दिलकश अंदाजगुमसुम सी दिखीं निक्‍की तंबोली निक्‍की तंबोली एयरपोर्ट पर गुमसुम सी दिखीं। जाहिर तौर पर भाई जतिन के निधन के कारण निक्‍की सदमे में है। निक्‍की ने एक जाने से पहले एक इमोशनल पोस्‍ट भी किया है। निक्‍की ने लिखा है कि वह अपने भाई के सपने को पूरा करने के लिए शो में जा रही हैं।सीरियस सी श्‍वेता तिवारीअभ‍िनव शुक्‍ला, द कूल डूड अभ‍िनव शुक्‍ला ने एयरपोर्ट पर निक्‍की के भाई के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्‍होंने कहा कि यह दिल तोड़ने वाला था। साथ ही यह भी कहा कि वह जा जरूर रहे हैं, लेकिन उनका ध्‍यान रुबीना दिलैक पर ही लगा रहेगा। रुबीना दिलैक कोविड संक्रमण का शिकार बन गई हैं और इस वक्‍त होमटाउन श‍िमला में होम क्‍वॉरंटीन हैं।हंसते मुस्‍कुराते नजर आए अर्जुन बिजलानीदिव्‍यांका त्रिपाठी के साथ विवेक दहियाविशाल आदित्‍य सिंह 'बिग बॉस' के बाद विशाल आदित्‍य सिंह एक बार फिर र‍ियल‍ि‍टी शो में अपनी किस्‍मत आजमाने 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' जा रहे हैं।


Source: Navbharat Times May 07, 2021 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */