Kiara Advani को बर्थडे पर मिला स्पेशल गिफ्ट, इस सुपरस्टार के साथ पर्दे पर फिर करेंगी रोमांस - News Summed Up

Kiara Advani को बर्थडे पर मिला स्पेशल गिफ्ट, इस सुपरस्टार के साथ पर्दे पर फिर करेंगी रोमांस


Kiara Advani को बर्थडे पर मिला स्पेशल गिफ्ट, इस सुपरस्टार के साथ पर्दे पर फिर करेंगी रोमांसकियारा जल्द ही फिल्म शेरशाह में नजर आने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर कार्गिल विजय दिवस के दिन रिलीज किया गया। फिल्म में कियारा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। वह फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार निभा रहे हैं।नई दिल्ली, जेएनएन। कियारा आडवाणी आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, और आज के दिन ही उन्हें एक बहुत बड़ी फिल्म मिली है। कियारा को जल्द ही आप पर्दे पर साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ रोमांस करते हुए देखेंगे। कियारा के बर्थडे गिफ्ट के रूप में डायरेक्टर शंकर ने अपकमिंग फिल्म पैन इंडिया का घोषणा की है।कियारा और शंकर की फोटो शेयर करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर राजू ने श्री वेकटेश्वर क्रिएशन्स के ट्विटर पर लिखा, ‘इस सुपर एक्साइटिंग जर्नी में टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का स्वागत है। हैप्पी बर्थडे कियारा आडवाणी।’ फोटो में कियारा ने व्हाइट ब्लेजर और जीन्स पहनी है जिसमें वह बॉसी लुक में नजर आ रही हैं।राम चरण के साथ पहले भी कर चुकीं हैं फिल्मबता दें कि कियारा और राम चरण की साथ में ये दूसरी फिल्म है। दोनों इससे पहले विनय विधेय रमा फिल्म में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।फिल्म के टाइटल का नहीं हुआ खुलासाहालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम फाइनल नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह जानकारी सामने आई है कि ये फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर जो बाकी डिटेल्स है वो आने वाले दिनों में अनाउंस कर दिया जाएगा।शेरशाह में आएंगी नजरवैसे कियारा जल्द ही फिल्म शेरशाह में नजर आने वाली है। हालही फिल्म का ट्रेलर कार्गिल विजय दिवस के दिन रिलीज किया गया। फिल्म में कियारा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। वह फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार निभा रहे हैं। इस साल की शुरुआत में कियारा को इंदू की जवानी में देखा गया गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।


Source: Dainik Jagran July 31, 2021 08:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */