Kolkata Train Accident: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में बड़ा रेल हादसा, दो मालगाड़ी में हुई टक्कर, 12 बोगियां हुईं बेपटरी - News Summed Up

Kolkata Train Accident: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में बड़ा रेल हादसा, दो मालगाड़ी में हुई टक्कर, 12 बोगियां हुईं बेपटरी


पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बांकुड़ा के पास ओंडा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह करीब 4 बजे बड़ी ट्रेन दुर्घनटना हो गई। रिपोर्ट अनुसार दो मालगाड़ियों की आपस में टक्कर हई है। वहीं इस बड़े हादसे में ट्रेन की 12 बोगियां बेपटरी हो गई। रेल हादसे में एक मालगाड़ी चालक के घायल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में बताय जा रहा है कि एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मारी जिसके बाद ये बड़ा हादसा हो गया। हालांकि घटना में किसी की जानहानि की कोई खबर अबतक नहीं सामने आई है।वहीं इस हादसे के बाद रेल यातायात बाधित हो गया है। दरअसल टक्कर इतना भयावह था कि पीछे वाली ट्रेन का इंजन पहले वाली मालगाड़ी के उपर जढ़ गया। वहीं घटना में मालगाड़ी ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से बेपटरी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि बांकुड़ा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी ओडा रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टक्कर हो गई। बता दें कि खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा लाइन पर रेल परिचालन को फिलहाल बंद कर दिया गया है।14 ट्रेनें हुईं रद्द, जानिएबता दें कि दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द ट्रेनों की जानकारी साझा की है। जिसमें बताया कि आज आद्रा डिवीजन के ओंडाग्राम स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण 14 ट्रेनें रद्द कर दिया गया है। वहीं बताया कि 3 ट्रेनों का मार्ग बदला गया और 2 को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar June 25, 2023 17:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */