Korba Crime News: सिकंदराबाद एक्सप्रेस से महिला यात्री का पांच लाख के गहने पारकोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ट्रेनों में एसी बोगी भी सुरक्षित नहीं रह गई है। चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। रक्सोल- सिकंदराबाद एक्सप्रेस में कोरबा निवासी एक महिला यात्री का ट्राली बैग किसी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। बैग के अंदर पांच लाख रूपये के गहने थे। मामले की शिकायत जीआरपी में दर्ज कराई गई है।घटना मंगलवार देर रात की है। कोरबा निवासी चंदन पति नारायण लाल ट्रेन के बी- वन कोच में सफर कर रही थी। उनका रिजर्वेशन बोकारो सिटी से बिलासपुर तक था। रात डेढ़ बजे ट्रेन में बिलासपुर के लिए रवाना हुई। रात ढाई बजे उनकी आंख लग गई। सुबह सात बजे जब नींद खुली तो कोच में चोरी होने से हड़कंप मचा हुआ था। इस पर जब उन्होंने अपना ट्राली बैग व बैग को देखा, तो वह भी चोरी हो गया था। अज्ञात चोर ने चेन काटकर बैग चोरी कर लिया था। इससे वह परेशान हो गई, ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तब स्टेशन में चंदन उतर कर सीधे जीआरपी थाना पहुंची। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन रांची से राउरकेला के बीच आउटर में रुकी थी। संभवत: उसी वक्त अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया होगा। महिला यात्री की रिपोर्ट पर जीआरपी ने शून्य में मामला पंजीबद्ध मर लिया है।सामने की बर्थ की यात्री भी हुई शिकारबोगी में अकेली कोरबा की यात्री चोरी की शिकार नहीं हुईं है, कुछ और यात्रियों का भीसामान पार हुआ है। पीड़ित यात्री के अनुसार उनकी सामने की बर्थ में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का भी बैग चोरी हुआ है। वह रायपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगी।Posted By: Yogeshwar Sharma
Source: Dainik Jagran July 12, 2023 19:15 UTC