{"_id":"64a96537533ce8a94104dee4","slug":"ssb-guerrillas-took-out-jan-jagran-rath-yatra-in-kotdwar-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-1324-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एसएसबी गुरिल्लाओं ने कोटद्वार में निकाली जन जागरण रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}संवाद न्यूज एजेंसीकोटद्वार। एसएसबी गुरिल्लाओं ने नौकरी, पेंशन व अन्य सुविधाओं को दिए जाने की मांग को लेकर कोटद्वार में गुरिल्ला जन-जागरण रथ यात्रा निकाली। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में तहसील में सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के लिए ज्ञापन भेजा।शनिवार को हिंदू पंचायती धर्मशाला में आयोजित बैठक में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने केंद्र सरकार पर गुरिल्लाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र सरकार ने एसएसबी गुरिल्लाओं का समायोजन प्रस्ताव मांग कर और 2015 में भौतिक सत्यापन कर उन्हें नौकरी और पेंशन देने का आश्वासन दिया था। उत्तराखंड सरकार ने भी आपदा प्रबंधन बल बनाकर उन्हें नौकरी देने को लेकर और लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति का शासनादेश जारी कर गुरिल्लाओं को भ्रमित किया। लेकिन, आज तक गुरिल्लाओं के पक्ष में कार्रवाई नहीं की। इससे गुरिल्लाओं को सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़ रहा है।इस अवसर पर राजस्थान के अध्यक्ष रामेश्वर सुधार, पौडी के अध्यक्ष मान सिंह नेगी, सुखलाल भाटी, श्याम लाल सुधार, हीरा लाल, देवी लाल, खेताराम, अंबा राम, देवेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, राधेश्याम, सत्या, गणेश जदली, अनीता ठाकुर, अंजलि, गुड्डी, लक्ष्मी, सुनीता आदि मौजूद रहे।- फोटो समाचार
Source: Dainik Jagran July 09, 2023 01:05 UTC