{"_id":"645e1856080684099808d4e5","slug":"satyaprakash-dhoundiyal-became-the-city-coordinator-of-hindu-jagran-manch-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-40-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सत्यप्रकाश ढौंडियाल बने हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}कोटद्वार। हिंदू जागरण मंच की मासिक बैठक में लव जिहाद, भूमि जिहाद और नशाखोरी के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। बैठक में सत्यप्रकाश ढौंडियाल को सर्वसम्मति से नगर संयोजक मनोनीत किया गया।पदमपुर सुखरो स्थित सुदर्शन सेवा कुंज में आयोजित बैठक का उद्घाटन जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार के लिए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिले में लव जिहाद, भूमि जिहाद, नशाखोरी आदि मामलों पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। बैठक में सह जिला संयोजक प्रीतम नेगी, सत्यप्रकाश ढौंडियाल, कमल कोटियाल, सत्यपाल सिंह, आनंद गोस्वामी, कपिल राज निषाद, रेखा, मीना, रघुवीर सिंह, जतिन रावत आदि मौजूद रहे।
Source: Dainik Jagran May 12, 2023 10:50 UTC