LIVE Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: 'सदैव अटल' पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि - News Summed Up

LIVE Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: 'सदैव अटल' पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


LIVE Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: 'सदैव अटल' पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलिनई दिल्ली, एएनआइ। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की आज दूसरी पुण्यतिथि (Death Anniversary) है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर पूरा देश आज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल समाधि स्थल 'सदैव अटल' जाकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि देश के विकास में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।LIVE Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अटल समाधि स्थल पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक 'सदैव अटल' पर श्रद्धांजलि अर्पित की।#WATCH Delhi: President Ram Nath Kovind, Vice President M Venkaiah Naidu & Prime Minister Narendra Modi pay tribute to former PM #AtalBihariVajpayee, on his death anniversary today at 'Sadaiv Atal' - the memorial of Atal Bihari Vajpayee. pic.twitter.com/pIaYOZFIMZ — ANI (@ANI) August 16, 2020इससे पहले पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए एक वीडियो संदेश ट्वीट किया। इस वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, 'यह देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता। उनके नेतृत्व में हमने परमाणु शक्ति में भी देश का सिर ऊपर किया। पार्टी नेता हो, संसद सदस्य हो, मंत्री हो या प्रधानमंत्री, अटल जी ने हर भूमिका में आदर्श को प्रतिष्ठित किया।'Tributes to beloved Atal Ji on his Punya Tithi. India will always remember his outstanding service and efforts towards our nation’s progress. pic.twitter.com/ZF0H3vEPVd — Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2020- अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य और पोती निहारिका ने भी दूसरी पुण्यतिथि पर अटल बिहारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अटल जी के विचारों को केंद्र में रखकर सुशासन व गरीब कल्याण के मार्ग पर अग्रसर है और भारत को विश्व में एक महाशक्ति बनाने के लिए कटिबद्ध है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए ट्वीट में लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हू। भारत के विकास और आम लोगों के लिए किए गए उनके कार्य सदैव याद रखे जाएंगे। भारत के लिए उनके विचार भावी पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे।3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बिमारी के बाद 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद दिल्ली में ही अटल समाधि स्थापित की गई थी। वाजपेयी पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था। वह 1996 में 13 दिन, 1998 में 13 महीने और फिर 1999 में पूरे 5 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे।Posted By: Manish Pandeyडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 16, 2020 02:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */