LIVE Bihar Breaking News: बिहार में बक्सर रहा सबसे गर्म शहर, छपरा में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या - News Summed Up

LIVE Bihar Breaking News: बिहार में बक्सर रहा सबसे गर्म शहर, छपरा में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या


7:20:07 AMप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। संभावना है कि अगले सप्ताह नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार की इसी चर्चा के बीच शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जदयू कोटे से एक, राजद से एक और कांग्रेस कोटे से दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। राजद कोटे से औरंगाबाद के एक विधायक के अलावा अगड़ी जाति से आने वाले एक पुराने नेता पुत्र को मंत्री बनाया जा सकता है। जबकि जदयू कोटे से एक विधान पार्षद को मंत्री पद मिल सकता है। दूसरी ओर कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि अब तक पार्टी ने तीन विधायकों के नाम पर मंथन किया है। इनमें से किन्हीं दो को मंत्री बनाया जा सकता है। इनमें महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे, औरंगाबाद के विधायक आनंद शंकर और मुजफ्फरपुर से पार्टी के टिकट पर जीतने वाले विजेंद्र चौधरी का नाम है।


Source: Dainik Jagran July 22, 2023 01:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */