LIVE Bihar Breaking News: भोजपुर में बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, बचाने गया चाचा भी झुलसा - News Summed Up

LIVE Bihar Breaking News: भोजपुर में बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, बचाने गया चाचा भी झुलसा


8:40:32 AMसिवान के आंदर थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने बीती रात युवक को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान में भर्ती कराया गया है।घायल युवक की पहचान सलाहपुर गांव निवासी प्रेम साह का 24 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार साह के रूप में हुई है। घायल युवक को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि तीन से चार की संख्या में अज्ञात बदमाश आये और गाली गलौज करते हुए पिस्टल से गोली मार दी। वही घटना स्थल से एक गोली भी बरामद की गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव घटनास्थल पर पहुँचकर मामलें की जांच में जुट गए है।


Source: Dainik Jagran July 23, 2023 02:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */