5 August 2023 - 8:08:19 AMजागरण संवाददाता, पटना : राज्य के सरकारी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति काफी चिंताजनक है। शिक्षकों की उपस्थिति भी संतोषजनक नहीं है। यह जानकारी जन जागरण शक्ति संगठन की ओर से जनवरी-फरवरी में राज्य के कटिहार व अररिया जिले में हुए सर्वेक्षण रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने दी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में ये बातें सामने आई हैं कि शिक्षकों की काफी कमी है। केवल 35 प्रतिशत प्राथमिक विद्यालय एवं पांच प्रतिशत उच्च प्राथमिक विद्यालय ही 30 बच्चों पर एक शिक्षक-छात्र अनुपात के मानदंड को पूरा करते हैं। सर्वेक्षण के दौरान 58 प्रतिशत शिक्षक ही ड्यूटी पर मिले और किसी तरह 20 प्रतिशत छात्र ही दिखाई दे रहे थे।
Source: Dainik Jagran August 05, 2023 04:33 UTC