LK Advani 95th Birthday: लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने घर जाकर दी बधाई, देखिए फोटो-वीडियोLK Advani 95th Birthday: भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) 95 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आडवाणी के घर जाकर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। नीचे देखें फोटो और वीडियो। गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव के संदर्भ में पीएम मोदी समेत अन्य भाजपा नेताओं का आडवाणी जी के घर जाना और उन्हें जन्मदिन की बधाई देना अहम माना जा रहा है। बता दें, लालकृष्ण आडवाणी लंबे समय तक गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद रहे। बाद में अमित शाह इस सीट से चुनाव लड़े और गृह मंत्री बने।पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा तमाम भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने वरिष्ठ नेता को शुभकामनाएं दी हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर आडवाणी को बधाई दी और लिखा, 'आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। राष्ट्र के लिए उनके कई योगदान और सेवाएं हमें हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।' एस जयशंकर इस समय मास्को में हैं।#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi visited the residence of veteran BJP leader LK Advani to greet him on his birthday. (Source: DD) pic.twitter.com/CXGstXfcoU — ANI (@ANI) November 8, 2022Posted By: Arvind Dubey
Source: Dainik Jagran November 08, 2022 05:36 UTC