उन्होंने आगे कहा कि 'शिवालिक' के 16 मार्च को मुंद्रा पहुंचने की संभावना है, और 'नंदा देवी' के 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पर पहुंच सकता है. तमिलनाडु सरकार ने उन रेस्टोरेंट, होटलों और चाय की दुकानों के लिए बिजली की प्रति यूनिट 2 रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की है, जो बिजली के स्टोव का इस्तेमाल शुरू करेंगे. दिल्ली में आमतौर पर हर दिन 9,000 कमर्शियल LPG सिलेंडरों की बिक्री होती है लेकिन अब रोजाना लगभग 1,800 सिलेंडरों की ही बिक्री होगी. उत्तर प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए एक अभियान चलाया. LPG सिलेंडरों की पैनिक बाइंग बढ़ीकेंद्र सरकार का कहना है कि LPG की कोई किल्लत नहीं है.
Source: NDTV March 15, 2026 08:43 UTC