Laal Singh Chaddha के मेकर्स ने गंदगी फैलाने के आरोपों पर दिया जवाब, ‘शूटिंग लोकेशन पर हम सफाई का सख्ती से ध्यान रखते हैं’बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हाल ही में अपनी शूटिंग पर वापस लौटे हैं। इन दिनों अभिनेता लद्दाख में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के मेकर्स पर ये आरोप लगा कि उन्होंने एक गांव में शूटिंग और गंदगी वहीं छोड़कर चले गए।नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हाल ही में अपनी शूटिंग पर वापस लौटे हैं। इन दिनों अभिनेता लद्दाख में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के मेकर्स पर ये आरोप लगा कि उन्होंने एक गांव में शूटिंग और गंदगी वहीं छोड़कर चले गए। दरअसल हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो शेयर किया था। ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में लद्दाख के वाखा गांव का नजारा दिख रहा है। इस वीडियो को देखर पता चलता है कि ये गांव बुरी तरह से प्रदूषित किया गया है। वीडियो में गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण, प्लास्टिक की बॉटलें, कचरा और अन्य सामान इधर- उधर फेंका गया है।इस वीडियो के साथ लिखा गया, ‘ये तोहफा है बॉलीवुड स्टार आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तरफ से लद्दाख के वाखा ग्रामीणों के लिए। आमिर खान खुद सत्यमेव जयते में पर्यावरण की सफाई के बारे में बड़ी-बड़ी बात करते हैं, लेकिन जब खुद की बात आती है तो ऐसा ही होता है।' सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमककर वायरल हो रहा है। ऐसे में मेकर्स ने भी अब इस मामले पर अपनी सफाई दी है।This is the gift Bollywood star Amir Khan's upcoming movie Lal Singh Chada has left for the villagers of Wakha in Ladakh. Amir Khan himself talks big about environmental cleanliness at Satyamev Jayate but this is what happens when it comes to himself. pic.twitter.com/exCE3bGHyB — Jigmat Ladakhi 🇮🇳 (@nontsay) July 8, 2021आमिर ख़ान प्रोडक्शन्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया और इन्हें महज़ अफवाह बताया है। अपने पोस्ट में प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, ‘To Whomsoever it may Concern....एकेपी इस मामले पर ये बताना चाहता है कि एक कंपनी के तौर पर शूटिंग स्पेस में हम सफाई के नियमों का सख्ती से पालन करते हैं। हमारे पास इसके लिए एक टीम है जो इस बात का ध्यान रखती है कि लोकेशन पर गंदगी न हो। शूटिंग खत्म होने के बाद दिन के अंत में हम दोबारा इसे चेक करते हैं। हम इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि जब भी शूटिंग के बाद हम उस लोकेशन को छोड़ें तो वो जगह साफ हो। हमें भरोसा है कि लोकेशन पर गंदगी होने की खबर महज़ अफवाह है। हम इन दावों का पूरी तरह खंडन करते हैं। लोकल अथॉरिटी कभी भी जाकर उस लोकेशन को चेक कर सकती हैं’।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran July 14, 2021 04:26 UTC